{"_id":"6adf53fbae6c4f8ad0080df6","slug":"change-in-weather-leads-to-a-surge-in-illnesses-over-120-patients-arrive-at-the-emergency-department-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-105491-2026-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: मौसम में बदलाव से बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, इमरजेंसी में 120 से अधिक मरीज पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: मौसम में बदलाव से बीमारियों का बढ़ा प्रकोप, इमरजेंसी में 120 से अधिक मरीज पहुंचे
विज्ञापन
सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में सोमवार को छुट्टी होने के कारण इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। सेक्टर-10 स्थित नागरिक अस्पताल में सोमवार को छुट्टी के कारण इमरजेंसी वार्ड में मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। ओपीडी सेवाएं बंद होने से लोगों को इमरजेंसी का ही सहारा लेना पड़ा। हाल ही में हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव से बदन दर्द, बुखार, खांसी और जुकाम जैसी मौसमी बीमारियां बढ़ी हैं। अस्पताल प्रशासन के अनुसार, इमरजेंसी वार्ड में 120 से अधिक मरीजों का इलाज किया गया।
मरीजों की संख्या बढ़ने से पंजीकरण काउंटर पर घंटों इंतजार करना पड़ा। स्टाफ की कमी से प्रक्रिया धीमी रही, जिससे मरीजों और परिजनों को परेशानी हुई। नागरिक अस्पताल के डीएमएस मनीष राठी ने बताया कि ओपीडी बंद होने पर गंभीर मरीजों को भर्ती किया जाता है। कम गंभीर मरीजों को इलाज के बाद छुट्टी दी जाती है। अस्पताल प्रशासन ने नागरिकों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।