छठ महापर्व पर अपनों के साथ त्योहार मनाने की चाह में दिल्ली से बिहार और पूर्वांचल जाने वाले यात्रियों की भीड़ आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। किसी के सिर पर बड़ा बैग है तो किसी के हाथ में बच्चों का सामान और खाने-पीने की चीजें। चेहरे पर सफर की थकान साफ दिखाई दे रही है, लेकिन आंखों में घर पहुंचने की उम्मीद बरकरार है। ट्रेन के इंतजार में यात्रियों का काफी समय प्लेटफॉर्म पर ही बीत रहा है। कई परिवार सामान के बीच बैठकर ट्रेन आने का इंतजार करते नजर आ रहे हैं। छठ स्पेशल ट्रेनें चलने के बावजूद यात्रियों की परेशानी कम होती नहीं दिख रही है। यात्रियों की संख्या अधिक होने के कारण ट्रेनों में भी दबाव बना हुआ है।
छठ पर घर जाने की जिद: सिर पर बैग, गोद में बच्चे और आंखों में उम्मीद; स्पेशल ट्रेनें भी नहीं दे पा रहीं राहत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: विकास कुमार
Updated Wed, 11 Nov 2026 07:15 PM IST
सार
छठ के मद्देनजर रेलवे की ओर से स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है, लेकिन त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की संख्या अधिक होने से दबाव बना हुआ है। नियमित ट्रेनों के साथ स्पेशल ट्रेनों में भी सफर करने वालों की भीड़ दिखाई दे रही है। कंफर्म टिकट और सीट मिलने की चिंता के बीच यात्री अपनी ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन