सीजेपी का तिरंगा मार्च: ‘मैंने कौन सा कानून तोड़ा है?’ हिरासत के दौरान अभिजीत दिपके पुलिस से पूछते रहे सवाल
Abhijit Dipke Detained By Delhi Police: लहरा दो तिरंगा मार्च में जाने के दौरान सीजेपी नेता अभिजीत दिपके को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। इससे पहले दिन में पुलिस ने दिपके के घर जाकर उनको नोटिस थमाया था और मार्च में न जाने के चेतवानी दी थी।
विस्तार
सीजेपी नेता अभिजीत दिपके को शुक्रवार को उनके आवास से उस समय हिरासत में ले लिया गया, जब वह कनॉट प्लेस में पार्टी के प्रस्तावित ‘लहरा दो तिरंगा’ प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी।
हिरासत में लेने से पहले दिपके ने पूछा पुलिस से सवाल
पुलिस से बातचीत के दौरान दिपके से कहा गया कि वह नई दिल्ली नहीं जा सकते और उन्हें हिरासत में लिया जा रहा है। इस कार्रवाई पर सवाल उठाते हुए उन्होंने पूछा कि उन्होंने कौन सा कानून तोड़ा है।
पुलिस ने दिपके को थमाया नोटिस
इससे पहले दिन में दिल्ली पुलिस के 20 से अधिक कर्मी झंडेवालान स्थित दिपके के आवास पर पहुंचे और उन्हें एक नोटिस दिया। नोटिस में उन्हें ऐसी किसी भी गतिविधि से दूर रहने का निर्देश दिया गया, जिससे नागरिकों, व्यापारियों, यात्रियों, मरीजों और अन्य लोगों के अधिकार प्रभावित हो सकते हैं।
तिरंगा मार्च में जाने से पहले दिपके को पुलिस ने दी थी चेतवानी
प्रस्तावित प्रदर्शन से पहले राष्ट्रीय राजधानी में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने के बीच पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस से बातचीत के दौरान दिपके से कहा गया, ‘‘आप नयी दिल्ली नहीं जा सकते। हम आपको हिरासत में ले रहे हैं।’’
इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘‘मैं नयी दिल्ली नहीं जा सकता, लेकिन कहीं और तो जा सकता हूं। सीजेपी नेता अभिजीत दिपके हिरासत में लिए गए, पूछा- ‘मैंने कौन सा कानून तोड़ा है?’