फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   CJP Protest Instructions to keep all shops and restaurants in Connaught Place closed

CJP Protest: कनॉट प्लेस में सभी दुकानें और रेस्तरां बंद रखने के निर्देश, जानें NDMC ने क्यों उठाया यह कदम

Thu, 23 Jul 2026 04:24 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, दिल्ली Published by: Akash Dubey Updated Thu, 23 Jul 2026 04:24 PM IST
सार

कनॉट प्लेस में गंभीर स्थिति के चलते एनडीएमसी ने गुरुवार शाम 6:30 बजे तक दुकानें बंद करने के निर्देश दिए। अरविंद केजरीवाल ने इसे जंतर-मंतर पर हमले की तैयारी बताया।

विज्ञापन
CJP Protest Instructions to keep all shops and restaurants in Connaught Place closed
कनॉट प्लेस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कनॉट प्लेस में मौजूदा स्थिति को देखते हुए एनडीएमसी ने एहतियातन सभी दुकानें, कार्यालय और रेस्तरां बंद रखने के निर्देश दिए हैं। एनडीएमसी ने गुरुवार शाम 6:30 बजे तक प्रतिष्ठान बंद रखने को कहा है। एनडीएमसी ने सभी प्रतिष्ठान मालिकों और कब्जाधारकों से अपील की है कि वे आदेश का कड़ाई से पालन करें।

विज्ञापन



एनडीएमसी के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष ने कनॉट प्लेस में सभी दुकानों और प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्देश दिया है। यह निर्देश टेलीफोन के माध्यम से जारी किया गया। कनॉट प्लेस के आसपास बनी गंभीर स्थिति को देखते हुए यह फैसला लिया गया है। प्रतिष्ठान मालिकों और कब्जाधारियों से सहयोग करने की अपील की गई है। उन्हें इन निर्देशों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने को कहा गया है। ऐसा किसी भी अप्रिय स्थिति से बचने के लिए किया जा रहा है। इससे संपत्ति के नुकसान और लोगों को चोट से भी बचाया जा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

एनडीएमसी के इस निर्देश पर केजरीवाल ने किया हमला
वहीं इस पर आप नेता अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 'कनॉट प्लेस की सभी दुकानों को आज शाम 6.30 पीएम बंद करने के आदेश हैं। जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था है। ढेर सारी एंबुलेंस हैं। क्या मोदी सरकार आज फिर जंतर-मंतर पर अपने बच्चों पर बर्बर हमला करेगी?'

विज्ञापन

गलत सूचना से बचें: दिल्ली पुलिस

दिल्ली पुलिस ने एक्स पर पोस्ट डालते हुए जानकारी दी है कि नेशनल सिक्योरिटी एक्ट (एनएसए) के तहत अधिकारों के रूटीन तिमाही रिन्यूअल को गलत तरीके से चल रहे सीजेपी विरोध-प्रदर्शनों से जोड़ा गया है। यह रिन्यूअल विरोध-प्रदर्शनों से पहले ही हो गया था और यह एक सामान्य प्रशासनिक प्रक्रिया का हिस्सा है। नागरिकों को सलाह दी जाती है कि वे केवल आधिकारिक जानकारी पर भरोसा करें और गलत जानकारी शेयर करने से बचें।

कल होगी याचिका पर सुनवाई

20 जुलाई को संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा, तोड़फोड़, पुलिस और पत्रकारों पर हमलों की एनआईए जांच की मांग वाली याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट कल सुनवाई करेगा। याचिकाकर्ता के वकील ने दिल्ली हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश के सामने मामले की तत्काल सुनवाई की मांग की थी।

दिल्ली पुलिस ने की अपील

दिल्ली पुलिस सभी नागरिकों से अपील करती है कि वे सोशल मीडिया पर जानकारी का इस्तेमाल और उसे शेयर करते समय सावधानी बरतें। ज़िम्मेदार डिजिटल व्यवहार की शुरुआत किसी भी कंटेंट को आगे भेजने से पहले आधिकारिक माध्यमों से तथ्यों की पुष्टि करने से होती है।

इंस्पेक्टर ने लगाया छात्रों पर पिटाई का आरोप

कल जंतर-मंतर पर हुए विरोध प्रदर्शन के दौरान घायल हुए दिल्ली पुलिस के इंस्पेक्टर नंदकिशोर ने कहा कि मैं जंतर-मंतर पर नाइट ड्यूटी पर था। भीड़ इतनी ज़्यादा थी कि मुझे गाड़ी पार्क करने की जगह नहीं मिल रही थी। मुझे हनुमान मंदिर रोड पर एक जगह मिली; उसके बाद मैं वहां से पैदल जा रहा था।

वहां बहुत सारे छात्र थे। मुझे डर नहीं लगा क्योंकि वे छात्र थे, जब मैं संसद मार्ग पहुंचा, तो वहां लगभग ढाई हजार लोगों की भीड़ थी फिर वे अचानक गुस्से में आ गए और मेरी तरफ़ बढ़ने लगे, यह कहते हुए कि आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं; हम पर हमला हो रहा है... फिर उन्होंने मुझे पीछे से लात मारी और घूंसे मारने लगे। मुझ पर हमला करने वाले लगभग 150 लोग थे, एक पुलिस टीम ने मुझे बचाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed