फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Construction of Sector-10 metro station begins; FOB to connect with bus terminal

Delhi NCR News: सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन का निर्माण शुरू, बस टर्मिनल से जुड़ेगा एफओबी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2026 05:30 PM IST
विज्ञापन
करीब 30 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक बस टर्मिनल
विज्ञापन

यात्रियों को मिलेंगी फीडर बसों सहित कई सुविधाएं
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड (जीएमआरएल) ने सेक्टर-10 बस डिपो के सामने मेट्रो स्टेशन का निर्माण कार्य शुरू किया है। इसके लिए कादीपुर की ओर बैरिकेडिंग कर दी गई है। इस मेट्रो स्टेशन को सेक्टर-10 बस डिपो से जोड़ा जाएगा।

यहां से मेट्रो यात्रियों के लिए फीडर बसों का संचालन होगा। ओल्ड गुरुग्राम मेट्रो परियोजना के पहले चरण में मिलेनियम सिटी सेंटर से सेक्टर-9 तक मेट्रो बन रही है। जीएमआरएल हीरो होंडा चौक से उमंग भारद्वाज चौक के बीच काम करा रहा है। इसके अलावा उमंग भारद्वाज चौक से बसई और सेक्टर-101 तक पिलर निर्माण चल रहा है। गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) बसई से उमंग भारद्वाज चौक के बीच मास्टर वाटर लाइनों को शिफ्ट कर रहा है। जीएमडीए सेक्टर-10 बस डिपो में बस टर्मिनल का निर्माण भी कराएगा। इस पर करीब 30 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है।
विज्ञापन



प्रस्तावित बस टर्मिनल की सुविधाएं

प्रस्तावित योजना के अनुसार, टर्मिनल में दो मंजिला बेसमेंट और दो फ्लोर होंगे। यात्री फुट ओवरब्रिज (एफओबी) के जरिये सीधे बस टर्मिनल से मेट्रो स्टेशन तक पहुंच सकेंगे। इसमें डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड, बसों के समय की जानकारी देने वाली स्क्रीन और ग्राहक सहायता केंद्र बनेंगे। पार्सल, क्लॉक रूम, शौचालय, पीने का पानी, मां-शिशु देखभाल कक्ष की सुविधा भी होगी। बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए विशेष सहायता बूथ भी उपलब्ध होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed