फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Cricket and musical talent from villages will get a national platform

Delhi NCR News: गांवों की क्रिकेट और संगीत प्रतिभाओं को मिलेगा राष्ट्रीय मंच

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 08 Oct 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
-किसान क्रिकेट लीग में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों की सात टीमें, 140 क्रिकेटर और 30 गायक चुने जाएंगे
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई दिल्ली। ग्रामीण और अर्ध-शहरी क्षेत्रों की क्रिकेट और संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने के लिए किसान क्रिकेट लीग (केसीएल) की शुरुआत की गई है। इन-डॉट स्पोर्ट्स प्राइवेट लिमिटेड और प्रसार भारती की इस पहल के तहत स्मार्टफोन आधारित टैलेंट हंट के जरिए देशभर से प्रतिभाओं की खोज की जाएगी। पहले सत्र में 140 क्रिकेटरों और 30 गायकों का चयन किया जाएगा।
केसीएल में 28 राज्यों और आठ केंद्र शासित प्रदेशों का प्रतिनिधित्व करने वाली सात टीमें होंगी। 15 ओवर के व्हाइट बॉल प्रारूप में 45 लाइव मुकाबले खेले जाएंगे। मैच टियर-2 और टियर-3 शहरों के सात स्टेडियम में आयोजित होंगे। प्रतिभाओं का चयन लाखों प्रतिभागियों में से किया जाएगा।
विज्ञापन

स्मार्टफोन से होगी प्रतिभा की तलाश : प्रतिभा खोज अभियान स्मार्टफोन से शुरू होगा। इसके बाद डिजिटल स्क्रीनिंग, एआई आधारित चयन और फिजिकल ट्रायल के जरिए प्रतिभाओं का चयन किया जाएगा। इसका उद्देश्य उन युवाओं तक पहुंचना है, जिन्हें पारंपरिक क्रिकेट अकादमियों, स्काउटिंग नेटवर्क और पेशेवर खेल व्यवस्था तक पर्याप्त अवसर नहीं मिल पाता।
विज्ञापन
विज्ञापन

केसीएल के संस्थापक एवं सीईओ और राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता निर्देशक अतुल पांडे ने कहा कि ग्रामीण भारत में प्रतिभा और महत्वाकांक्षा की कमी नहीं है, लेकिन कई युवाओं को अपनी क्षमता दिखाने का अवसर नहीं मिलता। केसीएल ऐसे युवाओं को आगे बढ़ने का मंच देगा।

क्रिकेट के साथ संगीत को भी मंच : चयनित 30 गायक टीमों के एंथम और म्यूजिक वीडियो के साथ मैचों के दौरान होने वाले कार्यक्रमों में प्रस्तुति देंगे। लीग के लाइव मैच, दो रियलिटी शो और प्रतिभागियों की जीवनियों से जुड़ी सामग्री का प्रसारण वेव्स ओटीटी, दूरदर्शन और आकाशवाणी पर मुफ्त किया जाएगा।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के निदेशक विक्रम सिंह मलिक ने कहा कि इस पहल से ग्रामीण युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और मुख्यधारा से जुड़ने का अवसर मिलेगा। केसीएल की सीटीओ अंबिका दास ने बताया कि मोबाइल ऐप के जरिए सत्यापित पंजीकरण, ऑनलाइन टैलेंट सबमिशन और ऑडिशन की सुविधा उपलब्ध होगी। क्यूआर कोड और लोकेशन आधारित फीचर से दर्शक वोटिंग और मैच से जुड़ी गतिविधियों में भी शामिल हो सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed