{"_id":"630ba451146d416d9b77bdf7","slug":"deadly-attack-on-youth-for-opposing-to-abuse","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi: गाली देने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi: गाली देने से मना करने पर युवक पर जानलेवा हमला, आरोपी की तलाश और मामले की जांच में जुटी पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: प्रशांत कुमार
Updated Sun, 28 Aug 2022 10:52 PM IST
विज्ञापन
सार
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
नारायणा विहार रेलवे स्टेशन पर गाली देने से मना करने पर नशे में धुत दो हमलावरों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने युवक के पेट, सीने, कूल्हे और हाथ में चाकू मारकर उसे घायल कर दिया। आस पास मौजूद लोगों ने युवक को हमलावरों के चंगुल से छुड़ाकर अस्पताल पहुंचाया। पीड़ित के बयान पर दिल्ली कैंट रेलवे पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
घायल युवक की पहचान जेजे कालोनी इंद्रपुरी निवासी आकाश कुमार के रूप में हुई है। वह नारायणा विहार इलाके में मुर्गा बेचता है। 26 अगस्त की देर रात ढ़ाई बजे उसने नारायणा विहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक के पास रेलवे ट्रैक पर एक युवक को बैठा हुआ देखा। उसे शक हुआ कि युवक खुदकुशी करने के लिए ट्रैक पर बैठा है। वह युवक के पास आकर उसे समझाने लगा। इसी दौरान दो युवक वहां आए। दोनों नशे में धुत थे। दोनों आकाश को गाली देने लगे। मना करने पर दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन