फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi assembly Election Arvind Kejriwal statement on attack on Saif Ali Khan attacked BJP government

Kejriwal On Saif Ali Khan: सैफ अली खान पर हमले को लेकर आया केजरीवाल बयान, बोले- घर में घुसकर छह बार चाकू...

Thu, 16 Jan 2025 05:46 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 16 Jan 2025 05:46 PM IST
सार

Delhi Assembly Election: केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर छह बार चाकुओं से हमला किया है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। 

विज्ञापन
delhi assembly Election Arvind Kejriwal statement on attack on Saif Ali Khan attacked BJP government
अरविंद केजरीवाल - फोटो : ANI

विस्तार

दिल्ली विधानसभा चुनाव के मद्देनजर आम आदमी पार्टी (आप) ने सुरक्षा को लेकर भाजपा पर हमला बोला है। आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा की डबल इंजन की सरकार में सेलिब्रिटीज सुरक्षित नहीं हैं। आम आदमी की सुरक्षा की सुरक्षा तो दूर की बात है। सलमान खान पर फायरिंग, बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद अब सैफ अली खान पर जानलेवा हमला बताता है कि भाजपा की सरकारें लोगों को सुरक्षा देने में नाकाम हैं। उन्होंने एक बयान में कहा कि केंद्र सरकार दिल्ली को भी सुरक्षा नहीं दे पा रही है। यहां रोज हत्याएं हो रही हैं, व्यापारियों को वसूली की धमकी आ रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा से देश के बॉर्डर की भी सुरक्षा नहीं हो रही है। सीमा पार कर रोहिंग्या आ रहे हैं।

विज्ञापन

देश में गैंगस्टर्स खुलेआम चला रहे अपना राज
केजरीवाल ने गुरुवार को पार्टी मुख्यालय में प्रेस वार्ता कर कहा कि बुधवार रात कुछ अज्ञात लोगों ने अभिनेता सैफ अली खान के घर में घुसकर उन पर छह बार चाकुओं से हमला किया है। हम उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं। लेकिन, यह बेहद चिंताजनक बात है कि अभिनेता की सुरक्षा ऐसी नहीं होगी कि कोई खिड़की से उनके घर में घुस गया। यह वहां की राज्य सरकार और केंद्र सरकार के ऊपर बहुत बड़ा प्रश्न चिन्ह है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि गुजरात की जेल में बैठकर एक गैंगस्टर खुलेआम फिरौती और शूट आउट के आदेश दे रहा है। देशभर में अन्य गैंगस्टर्स खुलेआम अपना राज चला रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा से सीमा की सुरक्षा भी नहीं हो पा रही है : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा न केवल लोगों को सुरक्षा देने में असमर्थ है, बल्कि देश की सीमाओं की सुरक्षा भी नहीं हो रही है। रोहिंग्या सीमा पार करके आ रहे हैं। अगर बॉर्डर की सुरक्षा नहीं हो रही है तो इस्तीफा दे देना चाहिए। किसी भी सरकार की सबसे पहली जिम्मेदारी अपने बॉर्डर की सुरक्षा करनी होती है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में खुलेआम सड़कों पर गैंगवार चल रहे हैं। यहां व्यापारी, महिलाएं और यहां तक कि बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। हर दिन 17 बच्चे गायब होते हैं। 2013 की तुलना में अब चार गुना अपराध बढ़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed