{"_id":"699eec339f11490cb604e18a","slug":"delhi-blast-case-patiala-house-court-remanded-two-accused-in-nia-custody-2026-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi Blast Case: गोला-बारूद इकट्टा करने वाले दो आरोपी NIA हिरासत में, अंसार गजवात उल हिंद से जुड़े हैं तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Blast Case: गोला-बारूद इकट्टा करने वाले दो आरोपी NIA हिरासत में, अंसार गजवात उल हिंद से जुड़े हैं तार
एएनआई, दिल्ली
Published by: आकाश दुबे
Updated Wed, 25 Feb 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
आरोपियों को लेकर जाती पुलिस
- फोटो : ANI
विज्ञापन
पटियाला हाउस कोर्ट ने लाल किला विस्फोट मामले के दो आरोपी तुफैल अहमद भट और जमीर अहमद अहंगर को 10 दिन की एनआईए हिरासत में भेजा। उन पर हथियार और गोला-बारूद इकट्ठा करने का आरोप है। वे अंसार गजवात उल हिंद से जुड़े हैं। एनआईए ने बड़ी साजिश का पर्दाफाश करने के लिए 15 दिन की हिरासत मांगी थी।
Trending Videos
Delhi: Red Fort Blast case | Patiala house court remanded two accused, namely Tufail Ahmed Bhat and Zamir Ahmed Ahangar, to10 days' NIA custody.
विज्ञापनविज्ञापन
It is alleged that they were collecting arms and ammunition. Zamir was given rifle, pistol and live ammunition by Umar, Irfan and… https://t.co/4nsrCCHSIz— ANI (@ANI) February 25, 2026
इससे पहले हुई सुनवाई में पटियाला हाउस कोर्ट ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) को मामले की जांच पूरी करने और चार्जशीट दाखिल करने के लिए 45 दिन का अतिरिक्त समय दिया था। एनआईए ने 90 दिन की मोहलत मांगी थी, लेकिन अदालत ने केवल आधा समय मंजूर किया था। इस विस्फोट में 11 से 15 लोगों की मौत हुई थी और कई अन्य घायल हुए थे। यह घटना दिल्ली में पहली कार-बोर्न सुसाइड बॉम्बिंग के रूप में जानी जा रही है। अदालत ने मामले में गिरफ्तार सात आरोपियों की न्यायिक हिरासत भी 13 मार्च 2026 तक बढ़ा दी थी।