Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi fake unani medicine call center busted12 arrested

दिल्ली में 12 नकली डॉक्टर गिरफ्तार: यूनानी दवाओं के नाम पर ठगी का खेल, पीतमपुरा में पकड़ा गया फर्जी कॉल सेंटर

Mon, 16 Nov 2026 06:30 PM IST
विकास कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली
संवाद न्यूज एजेंसी, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Mon, 16 Nov 2026 06:30 PM IST
सार

दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने पीतमपुरा में यूनानी दवाओं के नाम पर लोगों को ठगने वाले कथित गिरोह का पर्दाफाश किया है। अवैध कॉल सेंटर से 12 आरोपी गिरफ्तार हुए हैं। आरोप है कि कर्मचारी खुद को डॉक्टर बताकर चोरी किए गए ग्राहक डाटा के जरिए लोगों को दवाएं बेचते थे। पुलिस फरार सरगना लतीफ और एक महिला की तलाश कर रही है।

विज्ञापन
delhi fake unani medicine call center busted12 arrested
दिल्ली में फर्जी यूनानी दवा बेचने वाला कॉल सेंटर पकड़ा गया - फोटो : अमर उजाला/AI

विस्तार

यूनानी दवाओं के नाम पर लोगों को ठगने वाले एक संगठित गिरोह का दिल्ली पुलिस की आईएफएसओ यूनिट ने पर्दाफाश किया है। गिरोह पीतमपुरा के शिवाजी मार्केट में अवैध कॉल सेंटर चलाकर लोगों को फोन करता था। कॉल सेंटर में काम करने वाले कर्मचारी खुद को डॉक्टर बताकर ग्राहकों को दवाएं खरीदने के लिए प्रेरित करते थे। इसके लिए एक हेल्थकेयर कंपनी और उसके वितरक का गोपनीय ग्राहक डाटा बिना अनुमति हासिल किया गया था। पुलिस ने छापा मारकर मौके से 12 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 40 मोबाइल फोन, तीन लैपटॉप और छह फर्जी मुहरें बरामद हुई हैं।

विज्ञापन
Trending Videos

नेचुरल यूनानी हेल्थकेयर के नाम से चल रहा था कॉल सेंटर
पुलिस के मुताबिक, आरोपी एमडीएल नेचुरल यूनानी हेल्थकेयर प्राइवेट लिमिटेड और नेचुरल यूनानी हेल्थकेयर के नाम का इस्तेमाल कर अवैध कॉल सेंटर संचालित कर रहे थे। गिरोह के सदस्य चोरी किए गए ग्राहक डाटा के आधार पर लोगों को फोन करते थे। इस दौरान वे खुद को डॉक्टर बताकर ग्राहकों को दवाओं के फायदे बताते और उन्हें खरीदने के लिए तैयार करते थे। इतना ही नहीं, आरोपी फर्जी ऑर्डर तैयार करने और कॉल सेंटर से जुड़ी अन्य गतिविधियों में भी शामिल थे। छापेमारी के दौरान पुलिस को नकली दवाएं और कारोबार से जुड़े दस्तावेज भी मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे बंटा था गिरोह के सदस्यों का काम
जांच में सामने आया कि गिरोह व्यवस्थित तरीके से काम कर रहा था। पंकज नाम का आरोपी कॉल सेंटर का टीम लीडर था और रोजाना के कामकाज को संभालता था। मुनीर, अमित तिवारी, विवेक, शिवम मंडल, समीर, अंशु, साहिद और इशांत ग्राहकों को फोन करने और फर्जी ऑर्डर तैयार करने का काम करते थे। वहीं, मोंटी के पास नकदी और दवाओं के स्टॉक की जिम्मेदारी थी। अंकित कॉलिंग एजेंटों की निगरानी और उन्हें प्रशिक्षण देता था, जबकि सूरज खातों और वित्तीय लेनदेन का हिसाब रखता था।

विज्ञापन

दो सरगनाओं की तलाश में जुटी पुलिस
पुलिस के अनुसार, कॉल सेंटर का संचालन फरार सरगना लतीफ और एक महिला के निर्देश पर किया जा रहा था। गिरफ्तार टीम लीडर पंकज इनके निर्देशों को आगे बढ़ाता था। पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की भूमिका, ग्राहक डाटा चोरी करने के स्रोत और ठगी के पूरे नेटवर्क का पता लगाने में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed