फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi Police's powers under NSA extended until October 18; police term it a routine procedure

Delhi NCR News: दिल्ली पुलिस को रासुका की शक्तियां 18 अक्तूबर तक बढ़ीं, पुलिस ने नियमित प्रक्रिया बताई

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 06:38 PM IST
विज्ञापन
पुलिस का दावा सात जुलाई को जारी कि थी अधिसूचना जो सीजेपी के प्रदर्शनों से पहले की तारीख
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। दिल्ली के उपराज्यपाल ने दिल्ली पुलिस को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत निवारक हिरासत में लेने की शक्तियां 18 अक्तूबर तक बढ़ा दी हैं। 15 जुलाई को जारी अधिसूचना के अनुसार, पुलिस आयुक्त को रासुका की धारा 3(2) के तहत हिरासत का अधिकार 18 अक्तूबर तक लागू रहेगा।
यह घटनाक्रम कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के परीक्षा अनियमितताओं के खिलाफ चल रहे प्रदर्शनों के बीच आया है। 20 जुलाई को हजारों लोगों ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग को लेकर संसद तक मार्च करने की कोशिश की थी, जिस दौरान हिंसा हुई थी।
विज्ञापन

दिल्ली सरकार के अधिकारी ने बताया कि रासुका की शक्तियां हर तीन माह बाद नियमित रूप से बढ़ाई जाती हैं और 1980 के दशक से यह अधिकार सौंपा गया है। दिल्ली पुलिस के प्रवक्ता ने इसे नियमित प्रक्रिया बताते हुए कहा कि वर्तमान नवीनीकरण 19 जुलाई से 18 अक्तूबर के लिए है और सात जुलाई को जारी किया गया था, जो सीजेपी के प्रदर्शनों की शुरुआत (20 जून) से काफी पहले है। पुलिस ने स्पष्ट किया कि कोई विशेष अनुरोध नहीं किया गया था और कुछ मीडिया रिपोर्टों में इसका गलत अर्थ निकाला गया है। रासुका के तहत निवारक हिरासत तीन से 12 महीने तक हो सकती है और इसमें हिरासत में लिए गए व्यक्ति को अदालत में पेश करने की बाध्यता नहीं होती।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed