फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   delhi protest woman crpf judo trained officer alleged attack dg praise

दिल्ली प्रदर्शन: खुद जूडो की माहिर, हमले के बावजूद दिखाया संयम; महिला सीआरपीएफ अधिकारी की डीजी ने की सराहना

Sun, 18 Oct 2026 10:54 PM IST
विकास कुमार पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Sun, 18 Oct 2026 10:54 PM IST
सार

दिल्ली में 16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस पर 'लहरा दो तिरंगा' मार्च निकाला गया था। इस प्रदर्शन को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की सैकड़ों कंपनियों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
delhi protest woman crpf judo trained officer alleged attack dg praise
जूडो चैंपियन महिला सीआरपीएफ अधिकारी पर हमला - फोटो : वीडियो ग्रेब

विस्तार

केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) ने रविवार को अपनी उस जूडो-प्रशिक्षित महिला अधिकारी की जमकर तारीफ की है, जिन्होंने दिल्ली में हालिया प्रदर्शन के दौरान असामाजिक तत्वों द्वारा कथित रूप से हमला किए जाने के बावजूद अत्यंत संयम का परिचय दिया।

विज्ञापन

 

Trending Videos

पुलिस कर रही कार्रवाई
सीआरपीएफ के महानिदेशक जी.पी. सिंह ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि क्षेत्राधिकार वाली पुलिस द्वारा इस घटना पर नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला सीआरपीएफ अधिकारी जूडो टीम का हिस्सा
दिल्ली में हाल ही में हुए एक सार्वजनिक व्यवस्था के मोर्चे पर डयूटी के दौरान महिला सीआरपीएफ अधिकारी पर हुए कथित हमले का जिक्र करते हुए डीजी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, 'फोर्स के नेतृत्व ने सीआरपीएफ कर्मियों की इस बात के लिए सराहना की है कि उन्होंने बेहद संयम, धैर्य और सहनशीलता दिखाई, जबकि वह खुद एक बेहतरीन जूडो का अभ्यास करने वाली और सीआरपीएफ जूडो टीम का हिस्सा हैं।' उन्होंने आगे कहा कि हम देश में शांति और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध हैं।

विज्ञापन

कब हुआ था ये सब?
बता दें कि दिल्ली में 10 अक्तूबर को कॉकरोच जनता पार्टी द्वारा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञान कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कथित चुनावी गड़बड़ियों के खिलाफ प्रदर्शन किया गया था। इसके बाद, इसी संगठन द्वारा 16 अक्तूबर को कनॉट प्लेस पर 'लहरा दो तिरंगा' मार्च निकाला गया था। इन प्रदर्शनों को नियंत्रित करने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए केंद्रीय रिजर्व पुलिस फोर्स (सीआरपीएफ) की सैकड़ों कंपनियों को तैनात किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed