फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Delhi: Rules for serving alcohol at weddings and parties in the capital have been tightened

दिल्ली: राजधानी में शादी-पार्टियों में शराब परोसने के नियम सख्त, लाइसेंसी दुकान से खरीद का पक्का बिल भी जरूरी

Fri, 23 Oct 2026 06:05 AM IST
दुष्यंत शर्मा आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली
आदित्य पाण्डेय, नई दिल्ली Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 23 Oct 2026 06:05 AM IST
सार

आबकारी विभाग ने बैंक्वेट हॉल और फार्महाउस संचालकों के साथ आयोजकों के लिए नियम सख्ती से लागू करने की तैयारी की है। 

विज्ञापन
Delhi: Rules for serving alcohol at weddings and parties in the capital have been tightened
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : freepic

विस्तार

दिल्ली में शादी-पार्टियों और दूसरे सामाजिक समारोहों में बिना वैध पी-10 परमिट शराब परोसने पर कानूनी कार्रवाई होगी। आबकारी विभाग ने बैंक्वेट हॉल और फार्महाउस संचालकों के साथ आयोजकों के लिए नियम सख्ती से लागू करने की तैयारी की है। 

विज्ञापन


शराब परोसने के लिए केवल परमिट का आवेदन करना काफी नहीं होगा। आयोजन स्थल पर वैध परमिट के साथ दिल्ली की लाइसेंसी शराब दुकान से खरीद का पक्का बिल और इनवॉइस भी रखना होगा। नियमों का उल्लंघन करने पर दिल्ली आबकारी अधिनियम और संबंधित नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


आवेदन से नहीं मिलेगी शराब परोसने की अनुमति
विभाग ने साफ किया है कि परमिट के लिए आवेदन जमा करना अपने आप में शराब खरीदने या परोसने की अनुमति नहीं है। आयोजकों को कार्यक्रम से पहले वैध परमिट प्राप्त करना होगा। इसके साथ आयोजन स्थल पर शराब की खरीद से जुड़े बिल और इनवॉइस का रिकॉर्ड भी रखना अनिवार्य होगा। शराब केवल दिल्ली की अधिकृत लाइसेंसी दुकान से खरीदी जानी चाहिए। इसलिए आयोजकों और बैंक्वेट संचालकों को कार्यक्रम की तैयारी के दौरान परमिट, खरीद के दस्तावेज और संबंधित स्पेस की जरूरतों का ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हर हॉल के लिए अलग परमिट, 15 हजार रुपये फीस
आबकारी विभाग ने इसके लिए सार्वजनिक नोटिस जारी किया है। विवाह समारोह, पार्टी या किसी अन्य सामाजिक आयोजन में शराब परोसने के लिए पी-10 परमिट जरूरी है। यदि एक ही बैंक्वेट हॉल या फार्महाउस परिसर में कई हॉल अथवा अलग-अलग स्पेस में शराब परोसी जानी है, तो प्रत्येक हॉल या स्पेस के लिए अलग परमिट लेना होगा। विभाग ने हर इवेंट के लिए 15 हजार रुपये फीस निर्धारित की है। ऐसे में एक ही परिसर में कई जगह शराब परोसने की योजना बनाने वाले आयोजकों को अलग-अलग परमिट और उसके खर्च का ध्यान रखना होगा।


27 से स्पेशल कैंप
बैंक्वेट हॉल और फार्महाउस संचालकों को पंजीकरण और परमिट लेने में सहूलियत देने के लिए आबकारी विभाग 27 अक्तूबर से 16 नवंबर तक विशेष शिविर लगाएगा। इसके अलावा ई-आबकारी पोर्टल पर वन-टाइम रजिस्ट्रेशन की सुविधा भी उपलब्ध कराई गई है। इसके लिए संचालक आबकारी कार्यालय में आयोजित शिविर का लाभ ले सकेंगे। एक बार पंजीकरण पूरा होने के बाद भविष्य के कार्यक्रमों के लिए पी-10 परमिट की तत्काल मंजूरी मिल जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed