{"_id":"65df981ebe14afc0720a5d88","slug":"delhi-troubled-by-the-bullying-the-mob-beat-up-two-miscreants-and-burnt-the-car-2024-02-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi : दबंगई से परेशान भीड़ ने दो बदमाशों को पीटा और फूंक दी कार, बवाल में 12 पुलिसकर्मी भी चोटिल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi : दबंगई से परेशान भीड़ ने दो बदमाशों को पीटा और फूंक दी कार, बवाल में 12 पुलिसकर्मी भी चोटिल
Thu, 29 Feb 2024 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: दुष्यंत शर्मा
Updated Thu, 29 Feb 2024 02:01 AM IST
सार
क्षेत्र में दबंगई और जबरन वसूली करने वाले दो बदमाशों को भीड़ ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने उनकी कार में भी आग लगी दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को भीड़ से छुड़ाने का प्रयास किया, तो भीड़ और भड़क गई।
विज्ञापन
रघुबीर नगर में बवाल।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ख्याला स्थित रघुबीर नगर में बुधवार सुबह जमकर बवाल हुआ। क्षेत्र में दबंगई और जबरन वसूली करने वाले दो बदमाशों को भीड़ ने घेरकर पीटना शुरू कर दिया। भीड़ ने उनकी कार में भी आग लगी दी। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों बदमाशों को भीड़ से छुड़ाने का प्रयास किया, तो भीड़ और भड़क गई।
विज्ञापन
बात हाथापाई और पथराव तक पहुंच गई। बवाल बढ़ता देखकर आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। किसी तरह भीड़ को खदेड़ा गया। हमले और बवाल में 12 पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगीं।
विज्ञापन
जबरन वसूली के आरोपियों दोनों बदमाशों बलराम और सहयोगी प्रमोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बलराम ख्याला थाने का घोषित बदमाश है। पुलिस ने बलराम और प्रमोद के अलावा बलवा करने वाली भीड़ के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। सीसीटीवी के अलावा वीडियो से मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
दिनभर जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी रघुबीर नगर में डेरा डाले रहे। बवाल के कई फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुए। पुलिस बवाल करने वालों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। कई प्रत्यक्षदर्शियों के बयान भी रिकॉर्ड किए जा रहे हैं। आरोपी बलराम और प्रमोद से भी पूछताछ की जा रही है।
जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सुबह करीब 9.30 बजे ख्याल थाना पुलिस को रघुबीर नगर के बी-2 ब्लॉक में बवाल की सूचना मिली थी। फौरन थाने से स्टाफ को वहां भेज दिया गया। पुलिस पहुंची तो भीड़ बलराम को पीट रही थी। इधर अभी बवाल शांत भी नहीं हुआ था कि बी-1 ब्लॉक में कुछ लोगों ने बलराम की कार को भी आग लगा दी।
इस बीच भीड़ ने बलराम के सहयोगी प्रमोद पर भी हमला कर दिया।
पुलिस ने उसे बचाने का प्रयास किया तो भीड़ ने पुलिस से भी हाथापाई शुरू कर दी। बवाल बढ़ता देखकर वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मामले की खबर दी गई। आसपास के थानों से पुलिस बल बुलाना पड़ा। बाद में भीड़ को खदेड़ा गया।
भीड़ के हमले में बलराम और प्रमोद जख्मी हो गए। 12 पुलिसकर्मियों को भी चोटें लगीं। घायलों को नजदीकी अस्पताल भेजा गया। बाद में स्थानीय पुलिस के अलावा अर्द्धसैनिक बलों को भी बुला लिया गया। देर शाम तक तनाव का माहौल था।