फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Differently-abled man, seeking justice for 11 years, breaks down in tears at the Labour Department.

Delhi NCR News: 11 साल से न्याय की आस में भटक रहा दिव्यांग, श्रम विभाग में फूट-फूटकर रोया

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2026 10:29 PM IST
विज्ञापन
ट्रॉली की चपेट में आने से टूट गई थी पैर की हड्डी, आरोप-इलाज में लापरवाही से आज भी आधा शरीर काम नहीं करता
विज्ञापन


माई सिटी रिपोर्टर
नोएडा। सेक्टर-3 स्थित श्रम विभाग कार्यालय में 11 साल से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे दिव्यांग मनोज कुमार गुप्ता मंगलवार को अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाने पहुंचे। लंबे समय से कार्रवाई नहीं होने का आरोप लगाते हुए वह कार्यालय में फूट-फूटकर रो पड़े। उन्होंने अपनी आपबीती बताते हुए कहा कि हादसे के बाद से उनका जीवन आर्थिक तंगी में गुजर रहा है। न वह परिवार का खर्च उठा पा रहे हैं और न ही अपना इलाज करा पा रहे हैं।

खोड़ा निवासी मनोज कुमार गुप्ता के मुताबिक वह फेज-2 स्थित एक कंपनी में कर्मचारी थे। दिसंबर 2015 में काम के दौरान एक ट्रॉली उनके ऊपर चढ़ गई थी। हादसे में उनके पैर की हड्डी टूट गई। उनका दावा है कि इसके बाद से उनके शरीर का आधा हिस्सा ठीक से काम नहीं कर रहा है। शारीरिक परेशानी के कारण वह दूसरी जगह नौकरी करने में भी सक्षम नहीं हैं।
विज्ञापन

मनोज ने बताया कि हादसे के बाद उन्होंने कंपनी से अपने इलाज और बच्चों की पढ़ाई के लिए आर्थिक मदद की मांग की थी। उनका आरोप है कि कंपनी ने शुरुआत में इलाज कराया और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाने की बात भी कही, लेकिन इलाज सही तरीके से नहीं होने के कारण 11 साल बाद भी उन्हें राहत नहीं मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि परिवार की जिम्मेदारी उठाना मुश्किल हो गया है। बच्चों की पढ़ाई और खुद के इलाज का खर्च तक नहीं निकल पा रहा है। उनका दावा है कि अब तक उन्हें किसी सरकारी योजना का लाभ भी नहीं मिला। मनोज ने कहा कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो वह हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाएंगे। मनोज मूल रूप से हरदोई के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि रोजगार की तलाश में पत्नी और बच्चों के साथ नोएडा आए थे। हादसे के बाद परिवार की आर्थिक स्थिति लगातार बिगड़ती चली गई। वहीं, अपर श्रमायुक्त राकेश द्विवेदी ने बताया कि मामले में शिकायत प्राप्त हुई है। प्रकरण में नियमानुसार कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed