{"_id":"6a8b154ad61aed37c002c7ba","slug":"dmrc-receives-new-iso-certification-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएमआरसी ने हासिल की नई उपलब्धि: मिला नया आईएसओ प्रमाणपत्र, बना देश का पहला मेट्रो संगठन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएमआरसी ने हासिल की नई उपलब्धि: मिला नया आईएसओ प्रमाणपत्र, बना देश का पहला मेट्रो संगठन
Sun, 23 Aug 2026 09:14 PM IST
Akash Dubey
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
Published by: Akash Dubey
Updated Sun, 23 Aug 2026 09:14 PM IST
सार
डीएमआरसी एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए आईएसओ प्रमाणन पाने वाला देश का पहला मेट्रो संगठन बना। यह मुंबई मेट्रो लाइन-3 के लिए हासिल किया गया है।
विज्ञापन
डीएमआरसी मुख्यालय
- फोटो : X : @OfficialDMRC
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दिल्ली मेट्रो रेल निगम (डीएमआरसी) ने एक और उपलब्धि हासिल की है। डीएमआरसी देश का पहला मेट्रो संगठन बन गया है, जिसे एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए नवीनतम आईएसओ प्रमाणन मिला है। यह प्रमाणन मुंबई मेट्रो लाइन-3 के एसेट मैनेजमेंट सिस्टम के लिए हासिल किया गया है।
विज्ञापन
डीएमआरसी के अनुसार, यह वैश्विक मानक है, जो किसी संगठन को अपनी परिसंपत्तियों का पूरे जीवनचक्र के दौरान बेहतर प्रबंधन करने के लिए एक व्यवस्थित ढांचा उपलब्ध कराता है। इसके तहत परिसंपत्तियों के प्रदर्शन, परिचालन जोखिम और पूरे जीवनचक्र की लागत के बीच संतुलन बनाने पर जोर दिया जाता है। डीएमआरसी ने बताया कि प्रमाणन हासिल करने के लिए उसके एसेट मैनेजमेंट फ्रेमवर्क को मजबूत किया गया। इसके तहत स्ट्रैटेजिक एसेट मैनेजमेंट प्लान को बेहतर किया गया और एसेट मैनेजमेंट से जुड़े लक्ष्यों को संगठन की प्राथमिकताओं के साथ जोड़ा गया।
विज्ञापन
जोखिम आकलन और परिसंपत्तियों के जीवनचक्र से जुड़े नियंत्रणों को भी मजबूत किया गया। इसके अलावा कर्मचारियों के प्रशिक्षण और क्षमता निर्माण के कार्यक्रम चलाए गए। एसेट मैनेजमेंट सिस्टम की निगरानी प्रमुख प्रदर्शन संकेतकों, ऑडिट और प्रबंधन समीक्षा के माध्यम से की जा रही है। डीएमआरसी मुंबई मेट्रो लाइन-3 के 33.5 किलोमीटर लंबे कॉरिडोर के परिचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी संभाल रहा है।
विज्ञापन