सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DMRC s initiative Application for resuming bus operator service was stopped during Covid period

डीएमआरसी की पहल: बसों का परिचालन दोबारा शुरू करने के लिए मांगे आवेदन, कोविड काल में बंद हुई थी सेवा

अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत कुमार Updated Sun, 28 Aug 2022 10:56 PM IST
विज्ञापन
सार

फीडर बसों का परिचालन दोबारा शुरू होने से यात्रियों को राहत मिल सकती है। फिलहाल फीडर बसों की कमी के कारण यात्रियों को दूसरे परिवहन विकल्पों के मद में अधिक खर्च करना पड़ रहा है।

DMRC s initiative Application for resuming bus operator service was stopped during Covid period
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (डीएमआरसी) ने यात्रियों के लिए अंतिम छोर तक परिवहन सुविधा मुहैया कराने की पहल की है। कोविड-19 काल में बंद नॉन एसी सीएनजी फीडर बसों का परिचालन दोबारा शुरू करने के लिए डीएमआरसी ने एजेंसियों से आवेदन मांगे हैं। इसके तहत डीएमआरसी की 40 फीडर बसों के संचालन और रखरखाव का जिम्मा दूसरी एजेंसी को सौंप दी जाएगी। 

Trending Videos

कोविड-19 महामारी के दौरान लागू लॉकडाउन में 2020 में इन बसों का संचालन रोक दिया गया था। करीब साढ़े पांच महीने तक मेट्रो सेवाएं बंद रहने के बाद जब दोबारा शुरू हुई तो यात्रियों को अंतिम छोर तक पहुंचने में दिक्कतें पेश आने लगी। इसे देखते हुए दिल्ली मेट्रो ने द्वारका सेक्टर-10 मेट्रो स्टेशन से ई-ऑटो की सुविधा की शुरुआत की तो 56 ई-बसों का भी परिचालन किया जा रहा है। दक्षिणी क्लस्टर के तहत 81 फीडर बसों में शेष 41 बसें यमुना बैंक से बाद में चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed