{"_id":"6a05d64b7b94d91efc04ca7c","slug":"dr-neelam-singh-the-skin-doctor-gets-bail-delhi-ncr-news-c-340-1-del1004-136335-2026-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: द स्किन डॉक्टर’ डॉ. नीलम सिंह को मिली जमानत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: द स्किन डॉक्टर’ डॉ. नीलम सिंह को मिली जमानत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। पटियाला हाउस कोर्ट ने बुधवार रात सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ‘द स्किन डॉक्टर’ उर्फ डॉ. नीलम सिंह को जमानत दे दी। जुडिशियल मजिस्ट्रेट स्नेहिल शर्मा ने रात करीब 9:40 बजे आरोपी को अदालत में पेश किए जाने के एक घंटे बाद जमानत का आदेश पारित किया। दिल्ली पुलिस ने सिंह की दो दिन की कस्टडी की मांग की थी, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। अदालत ने कहा कि आरोपी को हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। सिंह ने अदालत को आश्वासन दिया कि वे जांच में पूर्ण सहयोग करेंगे और एक सप्ताह के अंदर अपना फोन पुलिस को सौंप देंगे। डॉ. नीलम सिंह को दिल्ली पुलिस की वसंत कुंज थाना में प्रिया कपूर (दिवंगत उद्योगपति संजय कपूर की विधवा) की शिकायत पर गिरफ्तार किया था। सिंह ने एक ट्वीट में संजय कपूर की मृत्यु की परिस्थितियों पर सवाल उठाए थे और संपत्ति व उत्तराधिकार विवाद से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया था।