सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DU: Mid-entry for PG admissions to open in July.

डीयू : पीजी दाखिले के लिए मिड एंट्री जुलाई में खुलेगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 08:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
पहले राउंड के तहत सीट स्वीकार करने की अवधि बुधवार रात को समाप्त हुई


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली विश्वविद्यालय (डीयू) में स्नातकोत्तर प्रोग्राम के लिए पहले राउंड के सीट आवंटन की प्रक्रिया बुधवार रात समाप्त हो गई। पहले यह आवंटन प्रक्रिया शाम तक संपन्न होनी थी लेकिन इस समयावधि को रात तक के लिए बढ़ाया गया था। इस राउंड में दो तिहाई सीटें भरने की संभावना है।
अब अगले सप्ताह से सीट आवंटन का दूसरा राउंड शुरू होगा। उसके बाद जुलाई से छात्रों को मिड एंट्री का विकल्प मिलेगा। दो वर्षीय पीजी प्रोग्राम के लिए 16 जून की रात तक 8, 976 छात्रों ने सीट को स्वीकार कर लिया था और 273 छात्रों ने फीस का भुगतान कर दिया। इस तरह से 11, 548 सीट आवंटन में से इतने छात्र सीट को स्वीकार कर चुके हैं। फीस का भुगतान 19 जून शाम तक किया जा सकेगा। विश्वविद्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रदर्शन आधारित कार्यक्रमों जैसे एमए म्यूजिक, एमपीएड, बीपीएड, एमएफ तथा स्पोट्र्स श्रेणी के अंतर्गत आने वाले उम्मीदवारों के लिए सीट का आवंटन तीसरे राउंड में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed