फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Due to the ongoing protests at Jamia, students will now have online classes

Delhi NCR News: जामिया में आंदोलन के चलते छात्रों की होंगी अब ऑनलाइन कक्षाएं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2026 07:19 PM IST
विज्ञापन
-12 अक्तूबर से छात्र संघ बहाली को लेकर परिसर में आंदोलन है जारी
विज्ञापन


-छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए कक्षाएं ऑनलाइन करने का फैसला, लाइब्रेरी-कैंटीन भी रहेंगी बंद

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। जामिया मिल्लिया इस्लामिया प्रशासन ने छात्र संघ बहाली को लेकर जारी आंदोलन के मद्देनजर सभी पाठ्यक्रमों की कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम से संचालित करने का निर्णय लिया है। छात्रों की सुरक्षा को देखते हुए अगले आदेश तक परिसर की लाइब्रेरी और कैंटीन भी बंद कर दी गई हैं। यह आंदोलन 12 अक्तूबर से जारी है। जामिया रजिस्ट्रार मोहम्मद महताब आलम रिजवी ने इस संबंध में नोटिस जारी किया है। सभी डीन, विभागाध्यक्षों, निदेशकों और संकाय सदस्यों को ऑनलाइन कक्षाओं के संचालन के लिए आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए हैं। जामिया के 48 विभागों और 28 केंद्रों में 22 हजार से ज्यादा छात्र पढ़ते हैं।
शनिवार को जामिया के 1500 से अधिक शिक्षक और गैर-शिक्षण कर्मचारी एकजुट हुए। कुलपति मजहर आसिफ और रजिस्ट्रार मोहम्मद महताब आलम रिजवी की मौजूदगी में हुई बैठक में परिसर की दीवारों पर आपत्तिजनक नारे लिखने और तोड़फोड़ की घटनाओं पर नाराजगी जताई गई। बैठक में दो प्रस्ताव पारित कर प्रदर्शनकारी छात्रों से धरना खत्म करने और दीवारों को दोबारा रंगने का फैसला लिया गया। 23 अक्तूबर को जामिया की दीवारों पर 'फ्री कश्मीर' और 'फ्री शरजील इमाम' जैसे नारे लिखे गए थे।
विज्ञापन

छात्रों ने लगाया सुरक्षाकर्मियों पर घसीटने का आरोप
बैठक के बाद शिक्षक और कर्मचारी धरना स्थल पहुंचे। उन्होंने करीब दो घंटे तक छात्रों को आंदोलन समाप्त करने और परिसर में सामान्य स्थिति बहाल करने के लिए मनाने की कोशिश की। इस बीच छात्रों और प्रशासन के बीच टकराव और नोकझोंक शुरू हो गई, जिससे माहौल तनावपूर्ण हो गया। छात्रों ने प्रशासन पर टेंट उखाड़ने का आरोप लगाया। छात्राओं ने सुरक्षाकर्मियों पर उन्हें घसीटने और हिजाब खींचने तक के आरोप लगाए हैं। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) की जामिया इकाई ने इस घटना की निंदा की। संगठन ने आरोप लगाया कि प्रशासन ने भूख हड़ताल कर रहे छात्रों को जबरन हटाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांसदों के खिलाफ जामिया प्रशासन ने दी शिकायत

जामिया रजिस्ट्रार ने मीडिया से बातचीत में कहा कि छात्रों से बातचीत की गई है, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जामिया से बाहर के लोग और छात्र परिसर का माहौल खराब कर रहे हैं। रजिस्ट्रार ने सांसद इमरान मसूद और इमरान प्रतापगढ़ी के खिलाफ स्थानीय पुलिस को शिकायत दी है। इन सांसदों पर दीवार फांदकर या गेट तोड़कर अवैध रूप से परिसर में दाखिल होने और छात्रों को उकसाने का आरोप है। जामिया प्रशासन इस पूरे मामले की जांच में जुटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed