{"_id":"6afb116c3c82e345ea0e6d64","slug":"dust-filled-trailer-overturns-onto-a-car-after-going-out-of-control-car-driver-injured-delhi-ncr-news-c-24-1-fbd1020-107554-2026-11-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: अनियंत्रित होकर कार पर पलटा डस्ट से भरा ट्रॉला, कार चालक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: अनियंत्रित होकर कार पर पलटा डस्ट से भरा ट्रॉला, कार चालक घायल
विज्ञापन
फोटो-
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सोमवार सुबह सुशांतलोक-3 एक्सटेंशन रोड स्थित रेडलाइट के पास डस्ट से भरा ट्रॉला अनियंत्रित होकर एक कार पर पलट गया। हादसे में कार डस्ट के नीचे दबकर क्षतिग्रस्त हो गई। वहीं, चालक दवेंद सिंह को भी चोटे आईं हैं। सेक्टर-56 थाने की पुलिस ने ट्रॉला को कब्जे में लिया है। पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
हादसा सुबह करीब 4:30 बजे तिगरा गांव के पास बनी रेडलाइट के पास हुआ। हादसे के बाद ट्रॉला चालक माैके से भाग गया। फिलहाल घायल के अभी बयान दर्ज नहीं किए जा सके हैं। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने कहा कि घायल कार चालक के बयान दर्ज किए जाने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी। घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाले जा रहे हैं।