सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Education won't be cut short anymore; failed students will get a chance through NIOS.

Delhi NCR News: अब नहीं छूटेगी पढ़ाई, फेल छात्रों को एनआईओएस से मिलेगा मौका

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2026 07:46 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
छात्रों और अभिभावकों की काउंसलिंग कर ड्रॉपआउट को रोका जाएगा


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली सरकार ने नौवीं कक्षा में दो या तीन बार असफल हो चुके छात्रों की पढ़ाई जारी रखने के लिए विशेष पहल शुरू की है। शिक्षा निदेशालय के राष्ट्रीय मुक्त विद्यालीय शिक्षा संस्थान( एनआईओएस) प्रोजेक्ट के तहत सभी सरकारी स्कूलों के प्रधानाचार्यों को छात्रों व अभिभावकों की काउंसलिंग करने के निर्देश दिए हैं, जिससे कि कोई भी छात्र बीच में पढ़ाई ना छोड़े। यदि कोई छात्र पढ़ाई छोडऩा चाहता है तो उसे इस प्रोजेक्ट के माध्यम से सीधे दसवीं कक्षा में दाखिला लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। निर्देशों के अनुसार यदि छात्र नियमित स्कूल में पढ़ाई जारी रखने के लिए तैयार नहीं होता और स्कूल छोड़ने का प्रमाणपत्र लेना चाहता है, तो उसे एनआईओएस प्रोजेक्ट के माध्यम से सीधे दसवीं कक्षा में प्रवेश लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। विशेष रूप से अभिभावकों को यह जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं कि एनआईओएस में गणित विषय अनिवार्य नहीं है, इस कारण छात्र दसवीं पास करने के बाद अपने ही स्कूल में ग्यारहवीं में दाखिला लेने के योग्य हो जाएगा। स्कूलों को पूरी प्रक्रिया के दौरान अभिभावकों और छात्रों को आवश्यक सहयोग देने तथा उनकी शंकाओं का समाधान करने के लिए नियमित काउंसलिंग सत्र आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed