फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Employee concocts fake robbery story; police solve the case in two hours

Delhi NCR News: कर्मचारी ने रची लूट की झूठी कहानी, पुलिस ने दो घंटे में किया खुलासा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2026 07:00 PM IST
विज्ञापन
नई दिल्ली। दक्षिण जिला पुलिस ने बंदूक की नोक पर लूट की एक कथित वारदात का दो घंटे के भीतर खुलासा करते हुए एक निजी कंपनी के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से 12.66 लाख रुपये की पूरी राशि बरामद की है।
विज्ञापन

दक्षिण जिला पुलिस उपायुक्त अनंत मित्तल ने बताया कि 21 जुलाई को पवन कुमार ने शिकायत दी थी कि साकेत के एमबी रोड पर बदमाशों ने 12.66 लाख रुपये लूट लिए। जांच में सीसीटीवी व तकनीकी साक्ष्य शिकायतकर्ता के दावे से मेल नहीं खाए। पता चला कि पवन लूट वाले मार्ग पर नहीं गया था।
विज्ञापन

साक्ष्यों का सामना कराने पर पवन ने स्वीकारा कि उसने सहकर्मी गणेश चंद चेटीवाल के साथ रकम हड़पने की साजिश रची थी और लूट की झूठी कहानी गढ़ी थी। पुलिस को गुमराह करने के लिए उसने पैसे गणेश को सौंप दिए थे। पुलिस ने गणेश को गिरफ्तार कर उसके घर से पूरी राशि बरामद कर ली। मामले की आगे जांच जारी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed