सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Encounter between miscreants and police who are cutting cattle in North Rohini

जान का दुश्मन इंसान: इंजेक्शन लगाकर बेहोश किए जानवार, काटने जा रहे थे तभी पहुंची पुलिस, बड़े खुलासे की संभावना

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्रशांत कुमार Updated Sat, 27 Aug 2022 06:47 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर रही है। पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है कि ये लोग कितने दिनों से इस धंधे से जुड़े हैं और यह इसकी सप्लाई किन लोगों को करते हैं। पुलिस इस गैंग में शामिल अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है। 

Encounter between miscreants and police who are cutting cattle in North Rohini
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

नॉर्थ रोहिणी इलाके में शुक्रवार देर रात मवेशी काट रहे बदमाशों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हो गई। बदमाशों ने पुलिस टीम पर गोली चला दी। जिसमें पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए। पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में बदमाशों पर पांच राउंड गोली चलाई। जिसमें गोली लगने से दो बदमाश घायल हो गए। बदमाशों के पैर और हाथ में गोली लगी है। पुलिस ने मौके से तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया। घायल बदमाशों का अस्पताल में इलाज करवाने के बाद पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। बदमाशों के कब्जे से पिस्टल, चार कारतूस, एक स्विफ्ट कार, एक स्कूटी, दो चापड़, रस्सी, पशुओं को बेहोश करने के इंजेक्शन और सिरिंज बरामद हुए हैं।

Trending Videos

गिरफ्तार बदमाशों की पहचान इंद्रलोक, डीडीए फ्लैट निवासी अमान उर रहमान(22), ब्रहमपुरी के गली नंबर 20 निवासी उस्मान(22) और जखीरा के अमर पार्क निवासी ईत आलम शाह(19)  के रूप में हुई है। पैर और हाथ में गोली लगने से अमान उर रहमान और उस्मान घायल हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहिणी जिला पुलिस उपायुक्त प्रणव तायल ने बताया कि देर रात नॉर्थ रोहिणी थाना की पुलिस टीम इलाके में गश्त कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि कुछ लोग प्रेम नगर में मवेशी को काट रहे हैं। पुलिस टीम ने प्रेम नगर के भाग्य विहार स्थित छठ पूजा पार्क के पास घेराबंदी कर दी। पुलिस ने देखा कि बदमाश एक मवेशी को इंजेक्शन लगाकर बेहोश कर चुके हैं और उसे काटने की तैयारी कर रहे हैं।


 

इसी दौरान बदमाशों को पुलिस के पहुंचने की भनक लग गई और वह मौके से भागने लगे। पुलिस ने उन्हें रुकने को कहा। तभी बदमाशों ने पुलिस टीम पर दो गोली चला दी। पुलिस खुद को बचाते हुए बदमाशों पर गोली चला दी। दो बदमाशों के हाथ और पैर में गोली लगी। पुलिस ने तीन बदमाशों को दबोच लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed