{"_id":"6aa798853ba6773146077368","slug":"50-kg-of-cannabis-seized-at-ballabhgarh-railway-station-three-arrested-2026-09-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर 50 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर 50 किलो गांजा बरामद, पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
Mon, 14 Sep 2026 12:17 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Mon, 14 Sep 2026 12:17 PM IST
सार
महिला सहायक उप निरीक्षक ललिता कुमारी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन पर चेकिंग की। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक के कट्टों से 50 किलो गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फरीदाबाद के बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन पर जीआरपी पुलिस ने चेकिंग के दौरान 50 किलो गांजा बरामद कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान फतेहाबाद निवासी जोबनप्रीत, उसकी पत्नी अनीता और महम निवासी नितिन के रूप में हुई है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार, महिला सहायक उप निरीक्षक ललिता कुमारी की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर स्टेशन पर चेकिंग की। इस दौरान संदिग्धों की तलाशी लेने पर दो प्लास्टिक के कट्टों से 50 किलो गांजा बरामद हुआ। पुलिस के मुताबिक बरामद गांजा कमर्शियल क्वांटिटी में है।
विज्ञापन
पूछताछ में सामने आया कि गांजे की खेप आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से लाई गई थी और इसे महम में सप्लाई किया जाना था। जीआरपी अब आरोपियों से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है।
विज्ञापन