सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   After dispute with woman a man committed suicide by jumping in front of train

युवती से विवाद में खुदकुशी: नौकरी छोड़ने के 10 दिन बाद ट्रेन के आगे कूदा युवक, परिजन ने बताया पूरा घटनाक्रम

संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Published by: आकाश दुबे Updated Tue, 10 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
सार

 25 वर्षीय मंजीत सिंह ने सोमवार रात मेवला महाराजपुर फाटक के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। वह मूल रूप से अलीगढ़, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और एक निजी कंपनी में काम करता था। 

After dispute with woman a man committed suicide by jumping in front of train
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI
विज्ञापन

विस्तार

हरियाणा के फरीदाबाद के मेवला महाराजपुर फाटक के पास सोमवार रात एक निजी कंपनी में काम करने वाले 25 वर्षीय युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। मृतक की पहचान मंजीत सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से अलीगढ़, यूपी का रहने वाला था और फिलहाल सेक्टर-28 पुलिस चौकी के पीछे परिवार के साथ किराए पर रहता था। परिजनों के मुताबिक, मंजीत किसी युवती से विवाद के कारण पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।

Trending Videos

जीआरपी जांच अधिकारी हीरालाल ने बताया कि सोमवार रात करीब साढ़े 11 बजे रेलवे ट्रैक की जांच के दौरान युवक का शव पड़ा मिला। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस को मृतक के मोबाइल पर लगातार आ रही कॉल से उसकी पहचान करने में मदद मिली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रात करीब एक बजे जब पुलिस ने फोन रिसीव किया, तो मृतक के भाई सतनाम से बात हुई। सतनाम ने बताया कि मंजीत चार भाइयों में तीसरे नंबर का था और अविवाहित था। वह मेवला महाराजपुर की एक कंपनी में नौकरी करता था, लेकिन दस दिन पहले हुए एक विवाद के बाद उसने नौकरी छोड़ दी थी। 

परिजनों के अनुसार, सोमवार रात नौ बजे खाना खाने के बाद मंजीत टहलने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा। रात दस बजे से उसका फोन बिजी आ रहा था और बाद में उसने फोन उठाना बंद कर दिया। पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामला आत्महत्या का लग रहा है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसी आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed