सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Booths with more than 1,200 voters will be reorganized.

Faridabad News: 1200 से अधिक मतदाताओं वाले बूथों का होगा पुनर्गठन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Booths with more than 1,200 voters will be reorganized.
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार जिले में 1200 से अधिक मतदाताओं वाले मतदान केंद्रों का रेशनलाइजेशन (पुनर्गठन ) 14 जुलाई 2026 से शुरू किया जाएगा। इसका उद्देश्य मतदान केंद्रों पर मतदाताओं का संतुलित वितरण सुनिश्चित करना है, ताकि मतदान प्रक्रिया अधिक सुचारु हो सके।

जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त आयुष सिन्हा ने बताया कि विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर एन्यूमरेशन फॉर्म (मतदाता गणना एवं सत्यापन प्रपत्र) वितरित कर रहे हैं। इन फॉर्मों के माध्यम से मतदाताओं की जानकारी का सत्यापन और अद्यतन किया जा रहा है। अभियान की निगरानी के लिए अधिकारियों द्वारा विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण भी किया जा रहा है। इसी क्रम में एसडीएम डॉ. हनी बंसल और एचएसवीपी के संपदा अधिकारी नवीन कुमार ने कई इलाकों में पहुंचकर कार्य की प्रगति का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त ने बताया कि 21 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा। इसके बाद 21 जुलाई से 20 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी। प्राप्त आवेदनों का निपटारा 18 सितंबर तक किया जाएगा, जबकि अंतिम मतदाता सूची 22 सितंबर 2026 को जारी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed