{"_id":"6ad51445e7cfe367b6052aa9","slug":"car-hits-highway-railing-couple-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-83095-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हाईवे पर लगी ग्रिल से टकराई कार, दंपती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हाईवे पर लगी ग्रिल से टकराई कार, दंपती घायल
विज्ञापन
भाई से मिलने कानपुर से दिल्ली जा रहा था परिवार, कार के उड़े परखच्चे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। कानपुर से दिल्ली अपने भाई से मिलने जा रहे परिवार की ईको कार रविवार सुबह झाड़सेतली हाईवे पर हादसे का शिकार हो गई। चालक को नींद आने से गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगी ग्रिल से टकराकर पलट गई।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार क्षतिग्रस्त हो गई। कार में लगे सभी एयरबैग खुल गए। हादसे में दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि उनके दो माह के बच्चे को चोट नहीं आई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कानपुर निवासी अतुल (30) पत्नी प्रियंका (24) और दो माह के बेटे अखलेश के साथ ईको कार में सवार होकर दिल्ली जा रहे थे। परिवार दिल्ली में अतुल के भाई से मिलने के लिए निकला था। रविवार सुबह करीब 8:30 बजे झाड़सेतली हाईवे पर चालक को नींद आ गई। हादसे में अतुल और प्रियंका गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि हादसे में घायल दंपती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।