सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Construction work of pontoon bridge starts, farmers will benefit

Faridabad News: पंटून पुल का निर्माण कार्य शुरू, किसानों की होगा फायदा

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Mar 2026 07:40 PM IST
विज्ञापन
Construction work of pontoon bridge starts, farmers will benefit
विज्ञापन
छायंसा के पास निर्माण लगभग पूरा, एक दो दिन में शाहजहांपुर में भी हो जाएगा तैयार
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। यमुना नदी में अचानक पानी बढ़ने से करीब 10 दिन पहले छांयसा, अरूआ और शाहजहांपुर क्षेत्र का नदी के पार आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया। पानी बढ़ने के कारण छांयसा और शाहजहांपुर के पास यमुना नदी पर बने पंटून पुल की मिट्टी खिसक गई और पुल अपनी जगह से हट गया। इससे लोग पुल का इस्तेमाल नहीं कर पा रहे हैं लेकिन अब लोक निर्माण विभाग की ओर से पुल का दोबारा निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। इससे फसल को घर व मंडी ले जाने में किसानों को अब परेशानी नहीं होगी।
जिले में यमुना नदी पर महावतपुर, शाहजहांपुर, छांयसा में पंटून पुल हर वर्ष लगाए जाते हैं। सिंचाई विभाग फरीदाबाद कार्यकारी अभियंता गौरव लांबा ने बताया कि फसल पकने की वजह से अब किसानों को पानी की जरुरत नहीं है। इसलिए उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग ने आगरा नहर और हमने गुरुग्राम नहर का पानी फिलहाल बंद कर दिया है। जिस वजह से दोनों नहरों का पानी कालिंदी कुंज ओखला बैराज में बढ़़ गया। उस पानी को उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग यमुना में छोड़ दिया जिस वजह से पानी का स्तर बढ़ने की वजह से पंटून पुल खिसक गया और किसानों का आवागमन पूरी तरह से बाधित हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब जलस्तर कम होने के कारण किसानों की समस्या को ध्यान में रखते हुए लोक निर्माण विभाग की ओर से पंटून पुल का निर्माण कार्य दोबारा से शुरू कर दिया गया है। लोक निर्माण विभाग कार्यकारी अभियंता प्रकाश लाल ने बताया कि यमुना का जलस्तर छांयसा के पास कम है, इसलिए वहां पर पंटून पुल को लगाकर पूरी तरह से तैयार कर दिया गया है। वहीं, शाहजहांपुर में अभी थोड़ा जलस्तर ज्यादा है, लेकिन उनकी ओर से पुल को लगाने के लिए मिट्टी भरकर कट्टा लगाने का काम शुरू कर दिया। एक-दो दिन में पुल को लगाकर तैयार कर दिया जाएगा। दोनों पुल बन जाने के बाद किसानों को अपनी फसल काटने में कोई परेशानी नहीं हाेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed