सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Deadline extended but technical glitch persists; students distressed.

Faridabad News: तारीख तो बढ़ी पर तकनीकी खामी बरकरार, छात्र परेशान

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
Deadline extended but technical glitch persists; students distressed.
विज्ञापन
अभी भी ट्रेड चुनने का विकल्प नहीं आ रहा है


संवाद न्यूज एजेंसी

फरीदाबाद। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में दाखिले की अंतिम तिथि 15 से बढ़ाकर 30 जून तो कर दी गई है, लेकिन पोर्टल की तकनीकी समस्याओं से छात्र अभी भी परेशान हैं। ऑनलाइन फॉर्म भरने के दौरान ट्रेड का विकल्प ही गायब है, जिससे छात्र असमंजस में हैं कि उनका आवेदन पूरा हुआ भी है या नहीं। इस भीषण गर्मी और तेज धूप में छात्रों को मजबूरी में संस्थानों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।

आईटीआई में बने हेल्प डेस्क पर तैनात शिक्षकों का कहना है कि यह समस्या 8 जून से आ रही है। शुरुआत में आवेदन रुके थे, पर अब रजिस्ट्रेशन हो रहे हैं। ट्रेड चुनने का विकल्प जल्द ही छात्रों के रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल पर भेज दिया जाएगा। वहीं, छात्रों का कहना है कि विभाग को यह जानकारी पहले ही पोर्टल या मैसेज के जरिये दे देनी चाहिए थी, ताकि उन्हें इस तपती धूप में परेशान न होना पड़ता। तारीख बढ़ने के बाद से छात्रों को सिर्फ इतनी राहत है कि दाखिले के लिए कम से कम आवेदन कर पा रहे हैं। इसके अलावा उन्हें यह पता चल रहा है कि किस ट्रेड में अब तक कितने आवेदन हो चुके हैं। साइट में तकनीकी गड़बड़ी के कारण संस्थान प्रबंधकों को भी पुराना आठ जून का डाटा ही दिखा रहा है। ऐसे में छात्रों को पता ही नहीं चल रहा कि किस ट्रेड के लिए आवेदन ज्यादा हैं और किस ट्रेड में दाखिला आसान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


----------

मैंने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन तो कर दिया, लेकिन ट्रेड चुनने का विकल्प ही नहीं आया। तो यही पता करने आईटीआई आई थी। हेल्प डेस्क वालों ने कहा है कि वह बाद में आएगा। अब राहत मिली है। - पूजा
विज्ञापन


इस भीषण गर्मी में बस से धक्के खाकर आईटीआई पहुंचा। यहां पता चला कि ट्रेड का विकल्प बाद में मेल पर आएगा। यह सूचना पहले ही दे देते। - मनीष

वेबसाइट सही से काम नहीं कर रही है। हेल्प डेस्क वाले कह रहे हैं कि निश्चिंत रहो, लेकिन कब तक आएगा या तो कम से कम पता चला। - शुभम

मैं एक बार पहले भी आ चुका हूं, तब दाखिला नहीं हो पाया था। अब तारीख बढ़ने से राहत तो मिली है और दाखिला भी हो गया है, पर तकनीकी दिक्कत ने सिरदर्द बढ़ा दिया है। - दीपू
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed