{"_id":"69cc02ceb7a345f665005a93","slug":"driver-intrudes-on-house-hit-injured-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-66354-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: चालक के ऊपर घर में घुसकर किया हमला, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: चालक के ऊपर घर में घुसकर किया हमला, घायल
विज्ञापन
विज्ञापन
पुरानी रंजिश में दिया वारदात को अंजाम
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। गांव मंधावली में रहने वाले चालक के ऊपर घर के अंदर घुसकर लाठी-डंडे से हमला करने का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस को शिकायत दे दी गई है।
गांव मंधावली निवासी घायल राकेश कौशिक ने बताया कि मई 2024 में उनकी ओर से एक प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। जिसका केस कोर्ट में चल रहा है। उन्होंने बताया कि 17 मई 2024 को वह अपनी पत्नी गोगा देवी के साथ अपने घर पर चाय पी रहे थे। तभी आरोपी पड़ोसी गुलशन कुमार व अन्य लोग उनके घर पर आए और उनके ऊपर हमला कर दिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हुए थे। उसकी प्राथमिकी साल 2024 में ही दर्ज हो गई थी। उस केस की सुनवाई कोर्ट चल रही है। उसी की रंजिश को रखते हुए सोमवार की रात को खाना खाने के बाद वह सोने की तैयारी कर रहे थे।
तभी उनके घर की दीवार को फांदकर गुलशन कुमार व अन्य आरोपी आए और उनके ऊपर लाठी डंडे से हमला कर दिया। हमले का शोर सुनकर जब उनका बेटा कमरे से बाहर आया तो आरोपियों ने उसके ऊपर भी हमला कर दिया। उन्होंने अपने आप को आरोपियों से काफी मुश्किल से बचाया। उसके बाद वह थाना तिगांव में शिकायत करने के लिए पहुंचे। जहां पर पुलिस ने पहले शिकायत लेने से मना कर दिया, लेकिन बाद में पुलिस आयुक्त से शिकायत करने की बात कहीं। तो उन्होंने उनकी शिकायत ले ली। घायल राकेश ने बताया कि आरोपियों ने उनको जान से मारने की धमकी दी है। अब उनका उपचार निजी अस्पताल में चल रहा है। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट आई है। वहीं दोनों कंधे में फ्रेक्चर है। वह निजी स्कूल में बस चालक के पद पर कार्यरत हैं।
Trending Videos