{"_id":"69c27d47d199b081b00a5c4c","slug":"dsfg-faridabad-news-c-24-1-pal1006-122736-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: दो किलो चरस के साथ हिमाचल की महिला गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: दो किलो चरस के साथ हिमाचल की महिला गिरफ्तार
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। सीआईए एवीटी हथीन की टीम ने दो किलो 216 ग्राम चरस के साथ हिमाचल की महिला को गिरफ्तार किया है। आरोपी महिला की पहचान जिला कुल्लू निवासी नारोती देवी के रूप में हुई। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
सीआईए ए.वी.टी हथीन प्रभारी दीपक गुलिया ने बताया कि 23 मार्च को स्टाफ में तैनात एएसआई विरेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ गश्त पर थे। इसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि पलवल बस स्टैंड के पास एक महिला नशीला पदार्थ लेकर खड़ी है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने महिला को काबू कर लिया। पूछताछ में महिला ने अपना नाम नारोती देवी निवासी जिला कुल्लू (हिमाचल प्रदेश) बताया। तलाशी के दौरान महिला के शरीर से टेप में लिपटा पैकेट बरामद हुआ, जिसमें 9 पैकेट में चरस पाई गई। इलेक्ट्रॉनिक कांटे से वजन करने पर कुल 2 किलो 216 ग्राम चरस बरामद हुई। सीआईए प्रभारी ने बताया कि मादक पदार्थ तस्करी के स्त्रोत का पता लगाने एवं गहन पूछताछ हेतु महिला आरोपी को अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।
Trending Videos