फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   ETO and driver arrested red-handed while accepting bribe of 1 lakh

10 लाख की पेनल्टी का चार लाख में सौदा: कार्यालय में रिश्वत लेते पकड़े ईटीओ और चालक, सतर्कता ब्यूरो की कार्रवाई

Tue, 25 Aug 2026 07:28 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद Published by: अनुज कुमार Updated Tue, 25 Aug 2026 07:28 PM IST
सार

फरीदाबाद में सतर्कता ब्यूरो की टीम ने रिश्वत मामले में एक  बड़ी कार्रवाई की है। आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ और उनके चालक को रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। कार्रवाई अफसर के कार्यालय में हुई है।

विज्ञापन
ETO and driver arrested red-handed while accepting bribe of 1 lakh
रिश्वत लेते ईटीओ और चालक पकड़े - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, फरीदाबाद की टीम ने मंगलवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ सुरेंद्र पुनिया और उनके चालक राम बाबू को एक लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

विज्ञापन


फरीदाबाद में पकड़ी गाड़ी, 10 लाख की पेनल्टी की बात
ब्यूरो के अनुसार, शिकायतकर्ता एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में नौकरी करता है। कंपनी के वाहनों की देखरेख तथा रूट पास बनवाने की जिम्मेदारी संभालता है। 10 अगस्त को आबकारी एवं कराधान विभाग के ईटीओ सुरेंद्र पुनिया ने उसकी ट्रांसपोर्ट कंपनी की लखनऊ से स्क्रैप लेकर आ रही गाड़ी को फरीदाबाद में पकड़ लिया था। शिकायतकर्ता के अनुसार, इसके बाद ईटीओ ने गाड़ी पर 10 लाख रुपये की पेनल्टी बनने की बात कही और चार लाख रुपये में मामला निपटाने की पेशकश की है।
विज्ञापन


14 अगस्त को लिए दो लाख
शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि 14 अगस्त को सेक्टर-11 स्थित ईटीओ के पीजी में मुलाकात के दौरान सुरेंद्र पुनिया ने दो लाख रुपये 15 अगस्त के बाद देने और बाकी दो लाख रुपये दो-चार दिन बाद देने को कहा। साथ ही भरोसा दिलाया कि इसके बाद उसकी गाड़ी नहीं रोकी जाएगी। इस दौरान ईटीओ का चालक राम बाबू भी उसके साथ मौजूद था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रिश्वत मांगने की बातचीत की रिकॉर्डिंग की
शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी ब्यूरो को उपलब्ध कराई। शिकायत पर कार्रवाई करते हुए राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने जाल बिछाया। शिकायतकर्ता मंगलवार को मांगी गई रिश्वत की रकम में से एक लाख रुपये लेकर पहुंचा। आरोपी ईटीओ सुरेंद्र पुनिया के कार्यालय में बैठे उसके चालक राम बाबू ने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये लिए। टीम ने दोनों को मौके पर पकड़ लिया और रिश्वत की रकम बरामद कर ली।


ब्यूरो ने दर्ज किया केस
ब्यूरो ने दोनों आरोपियों के खिलाफ 25 अगस्त को भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम  के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच जारी है। ब्यूरो ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई सरकारी कर्मचारी या अधिकारी सरकारी काम करने के बदले रिश्वत की मांग करता है तो राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो, हरियाणा की हेल्पलाइन 1064 अथवा 1800-180-2022 पर शिकायत की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed