सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Family went to Delhi for shopping; jewelry worth nine lakh rupees stolen from home.

Faridabad News: खरीदारी के लिए परिवार गया दिल्ली, घर से नौ लाख के गहने चोरी

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Family went to Delhi for shopping; jewelry worth nine lakh rupees stolen from home.
विज्ञापन
नंगला एन्क्लेव पार्ट-2 में मंगलवार देर रात हुई चोरी, बेड के अंदर कपड़ों में छिपाए हुए थे आभूषण

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगला एन्क्लेव पार्ट-दो में मंगलवार देर रात बंद मकान को निशाना बनाकर बदमाशों ने करीब नौ लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण गायब कर दिए। परिवार बच्चे के मुंडन समारोह की खरीदारी के लिए दिल्ली गया हुआ था। जब वह वापस लौटे तब बेड के अंदर कपड़ों में छिपाए गए गहने गायब थे। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पीड़ित अमित कुमार ने बताया कि उनके बच्चे का मुंडन 25 जून को होना है। इसी के लिए वह परिवार समेत दिल्ली के चांदनी चौक गए थे। खरीदारी के बाद परिवार रिश्तेदारों के घर रुक गया। 16 जून को जब वह वापस घर पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ मिला। घर के अंदर जाकर देखा तो कमरों का सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि चोरों ने सबसे पहले अलमारी का ताला तोड़ा और उसमें रखे सामान की तलाशी ली। जब अलमारी में कोई कीमती वस्तु नहीं मिली तो उन्होंने बेड की भी जांच की। बेड के अंदर कपड़ों में छिपाकर रखे गए सोने और चांदी के गहने लेकर भाग गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित कुमार के अनुसार चोरी हुए आभूषणों की कीमत करीब नौ लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि चोर घर में रखे अन्य सामान को हाथ तक नहीं लगाकर गए। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से फिंगर प्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए। पुलिस ने आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल का कहना है कि शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। फोरेंसिक रिपोर्ट और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed