{"_id":"6af968f5a10d8f7bb2066ff1","slug":"father-poured-a-flammable-substance-on-his-son-and-set-him-on-fire-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: शराबी ने की पत्नी और तीन बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश, सात वर्षीय बेटा झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: शराबी ने की पत्नी और तीन बच्चों को जिंदा जलाने की कोशिश, सात वर्षीय बेटा झुलसा
Sun, 15 Nov 2026 01:41 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sun, 15 Nov 2026 01:41 PM IST
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती बेटे के साथ मां
- फोटो : अमर उजाला
पत्नी के साथ चल रहे विवाद से गुस्साए शराबी ने अपनी पत्नी और तीन बच्चों को ज्वलनशील पदार्थ डालकर कमरे में जिंदा जलाने की कोशिश की। वह बाटा चौक के रामनगर स्थित अपनी पत्नी के किराए के कमरे पर पहुंचा और खिड़की से कमरे में ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आग लगा दी। घटना के समय महिला अपने तीनों बच्चों के साथ सो रही थी। आग लगते ही चीख पुकार मच गई। जैसे-तैसे करके परिवार के लोगों ने आग बुझाई, लेकिन इसमें सात वर्षीय बच्चे का पैर झुलस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
नशे की लत और मारपीट के कारण हुई थी अलग
महिला ने बताया कि वह लगभग डेढ़ साल से अपने चारों बच्चों को लेकर पति से अलग लाल कोठी के पास किराये का मकान लेकर रह रही है। वह एक कोठी में आया का काम करके परिवार का खर्च चलाती है। रेणु ने बताया कि उसका पति शराब पीने का आदी है और आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। यही कारण था कि वह अपने बच्चों को लेकर उससे अलग हो गई थी। अब वह दोबारा साथ रहने के लिए दबाव बना रहा है।
विज्ञापन
पहले भी कई बार कर चुका है मारपीट
महिला ने बताया कि पति नशे का आदी है और पहले भी उसके साथ कई बार मारपीट कर चुका है। एक बार उसने चाकू से भी हमला किया था और वह बाल-बाल बच गई थी। इसी सारे कारणों से वह अपने बच्चों को लेकर अलग हुई थी। अलग होने के बाद भी अब आरोपी उनका पीछा नहीं छोड़ रहा है।
अभी नहीं दी लिखित शिकायत
घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुटी है। लेकिन अभी महिला की ओर से पुलिस को लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार, घटना की जानकारी मिली है। डॉक्टर की रिपोर्ट मिलने के बाद मामले में आगामी कार्रवाई की जाएगी।
