फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   FIR registered against three individuals in a case of assault at the district court

Faridabad News: जिला अदालत में मारपीट के मामले में तीन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Mon, 19 Oct 2026 12:13 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
FIR registered against three individuals in a case of assault at the district court
फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत में सुनवाई के दौरान व्यक्ति पर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पीड़ित प्रमोद धनखड़ की शिकायत पर थाना सेंट्रल पुलिस ने 17 अक्तूबर को प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन

जांच में मारपीट की पुष्टि हुई है और मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार पीड़ित के सिर की जांच में नाक की दाईं हड्डी में फ्रैक्चर पाया गया है। प्रमोद धनखड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि आरोपी अनु ओहरी के साथ उनका एक मुकदमा अदालत में विचाराधीन है। 28 सितंबर को वह अपने मामले के सिलसिले में अदालत पहुंचे थे। वहां अनु ओहरी के साथ मौजूद यशविन ओहरी और रोहतास सैनी ने उन्हें देखकर कथित तौर पर गाली-गलौज की और सबक सिखाने की धमकी दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। आरोप है कि यशविन के पास कोई नुकीली वस्तु थी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि मेडिकल रिपोर्ट की भी जांच की, जिसमें फ्रैक्चर की पुष्टि हुई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed