सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Fire breaks out in school record room

Faridabad News: स्कूल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 May 2026 07:53 PM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in school record room
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी


फरीदाबाद। नंगला गुजरान स्थित राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के रिकॉर्ड रूम में बृहस्पतिवार देर रात आग लग गई। आग लगने से स्कूल के रिकॉर्ड से जुड़े 30 प्रतिशत से अधिक दस्तावेज जलकर राख हो गए। मामले की सूचना मिलने पर स्कूल प्रशासन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है। शुक्रवार सुबह खंड शिक्षा अधिकारी धीरज सिंह सहित अन्य अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। आग की वजह से दाखिला रिकॉर्ड, सीआरसी से संबंधित दस्तावेज और अध्यापकों की दैनिक डायरी सहित कई जरूरी कागजात जल गए। प्रथम दृष्टि में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। वहीं स्कूल प्रबंधन का कहना है कि दो दिन पहले भी रिकॉर्ड रूम में आग लगने की घटना हुई थी, लेकिन उस समय अध्यापकों ने समय रहते आग बुझा दी थी। लगातार दूसरी बार आग लगने की घटना के बाद प्रबंधन को आशंका है कि इसके पीछे किसी शरारती तत्व का हाथ हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed