{"_id":"6a32f6e9f7a01641b70cf740","slug":"grand-finale-of-statathon-kicks-off-at-manav-rachna-university-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72647-2026-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: स्टैटाथॉन के ग्रैंड फिनाले का मानव रचना यूनिवर्सिटी में शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: स्टैटाथॉन के ग्रैंड फिनाले का मानव रचना यूनिवर्सिटी में शुभारंभ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। भारत की आधिकारिक सांख्यिकी प्रणाली और प्रशासनिक तंत्र को आधुनिक व सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से स्टैटाथॉन 2025-26 के राष्ट्रीय स्तर के ग्रैंड चैलेंज का ग्रैंड फिनाले फरीदाबाद में शुरू हो गया है। भारत सरकार के सांख्यिकी एवं कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय (एमओएसपीआई) द्वारा शिक्षा मंत्रालय के नवाचार प्रकोष्ठ और अखिल भारतीय तकनीकी शिक्षा परिषद (एआईसीटीई) के सहयोग से आयोजित फिनाले का शुभारंभ बुधवार को मानव रचना यूनिवर्सिटी में किया गया।
बता दें कि देशभर से प्राप्त 5,300 से अधिक प्रविष्टियों में से कड़े मूल्यांकन के बाद चुनी गई 25 टीमों के लगभग 125 विद्यार्थियों ने ग्रैंड फिनाले में अपनी जगह बनाई है। एमओएसपीआई के अतिरिक्त महानिदेशक रोहित भारद्वाज ने कहा कि स्टैटाथॉन के पिछले संस्करणों के कई विचारों को सरकार पहले ही पायलट प्रोजेक्ट में शामिल कर चुकी है। उन्होंने युवाओं को बहुभाषी डेटा संग्रहण, तीव्र डेटा प्रोसेसिंग और डेटा सुरक्षा जैसे गंभीर सरकारी विषयों पर व्यावहारिक व स्केलेबल समाधान बनाने के लिए प्रेरित किया।