{"_id":"6a981d13adb4b2eeb50a133c","slug":"half-marathon-faridabad-to-run-with-message-against-substance-abuse-on-september-27-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाफ मैराथन: नशामुक्ति का संदेश लेकर 27 सितंबर को दौड़ेगा फरीदाबाद, तैयारियां तेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाफ मैराथन: नशामुक्ति का संदेश लेकर 27 सितंबर को दौड़ेगा फरीदाबाद, तैयारियां तेज
Wed, 02 Sep 2026 06:26 PM IST
विकास कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
Published by: विकास कुमार
Updated Wed, 02 Sep 2026 06:26 PM IST
सार
फरीदाबाद हाफ मैराथन में तीन श्रेणियां रखी गई हैं। विद्यार्थियों के लिए 5 किलोमीटर रन निशुल्क होगी। इसके अलावा 10 किलोमीटर रन के लिए 200 रुपये और 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के लिए 300 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
नशा मुक्त हाफ मैराथन की तैयारी तेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हरियाणा उदय आउटरीच कार्यक्रम के तहत 27 सितंबर को होने वाली फरीदाबाद हाफ मैराथन की तैयारियां तेज हो गई हैं। आयोजन को लेकर अतिरिक्त उपायुक्त (एडीसी) अंजलि श्रोत्रिया ने संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को आमजन को मैराथन से जोड़ने और अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण कराने के लिए व्यापक जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
एडीसी ने कहा कि हाफ मैराथन केवल खेल आयोजन नहीं है, बल्कि इसके माध्यम से स्वस्थ जीवनशैली, फिटनेस और नशामुक्त समाज का संदेश भी लोगों तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने शिक्षा, खेल, स्वास्थ्य, पुलिस, रोडवेज, आरटीए समेत सभी संबंधित विभागों को अपने अधीनस्थ संस्थानों, कर्मचारियों, विद्यार्थियों और युवाओं को आयोजन में भाग लेने के लिए प्रेरित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
तीन श्रेणियों में होगी दौड़
फरीदाबाद हाफ मैराथन में तीन श्रेणियां रखी गई हैं। विद्यार्थियों के लिए 5 किलोमीटर रन निशुल्क होगी। इसके अलावा 10 किलोमीटर रन के लिए 200 रुपये और 21 किलोमीटर हाफ मैराथन के लिए 300 रुपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित किया गया है। इच्छुक प्रतिभागी आधिकारिक पोर्टल पर पंजीकरण करा सकते हैं। 5 किलोमीटर रन में शामिल प्रतिभागियों को टी-शर्ट भी दी जाएगी। आयोजन के दौरान प्रतिभागियों के फोटोग्राफ उपलब्ध कराने की व्यवस्था भी रहेगी।
विज्ञापन
एडीसी ने विद्यार्थियों, युवाओं, शिक्षकों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों और आम नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में मैराथन में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में लोगों का एक साथ दौड़ना ‘नशामुक्त हरियाणा, स्वस्थ हरियाणा’ के संदेश को मजबूती देगा और युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगा। बैठक में सीईओ जिला परिषद शिखा, नगर निगम जॉइंट कमिश्नर अमित मान, सीटीएम अंकित कुमार, सीएमओ डॉ. जयंत आहूजा, आरटीओ सचिव मुनीश सहगल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।