सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Instructions to control stray dogs in schools

Faridabad News: स्कूलों में लावारिस कुत्तों पर लगाम लगाने के निर्देश

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 21 Mar 2026 12:50 AM IST
विज्ञापन
Instructions to control stray dogs in schools
विज्ञापन
-बढ़ती घटनाओं के मद्देनजर माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक ने जारी किए आदेश
Trending Videos

संवाद न्यूज एजेंसी

हथीन। सरकारी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में अब आवारा कुत्तों का आतंक खत्म होगा। प्रदेश सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग ने स्कूलों के भीतर बढ़ती कुत्ता काटने की घटनाओं को रोकने और आवारा कुत्तों के प्रबंधन के लिए सख्त कदम उठाए हैं। माध्यमिक शिक्षा महानिदेशक ने इस संबंध में सभी जिला शिक्षा अधिकारियों और स्कूल प्रभारियों को मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का कड़ाई से पालन करने का आदेश दिया है।


महानिदेशक माध्यमिक शिक्षा, जितेंद्र कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार, एनीमल वेलफेयर बोर्ड ऑफ इंडिया द्वारा तैयार की गई विशेष एसओपी को प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानों में लागू कर दिया गया है। इस एसओपी का मुख्य उद्देश्य संस्थान परिसरों में कुत्ते के काटने की घटनाओं की रोकथाम और आवारा कुत्तों का उचित प्रबंधन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन




15 दिन के भीतर मांगी अनुपालन रिपोर्ट--


विभाग ने केवल निर्देश ही जारी नहीं किए हैं, बल्कि इनकी जमीनी हकीकत जानने के लिए जवाबदेही भी तय की है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि प्रदेश के सभी डीईओ, डीईईओ, बीईओ और स्कूलों के प्रिंसिपलों को इन नियमों का पालन सुनिश्चित करना होगा। सभी संबंधित अधिकारियों और स्कूल मुखियाओं को अगले 15 दिनों के भीतर एक निर्धारित प्रोफार्मा में अनुपालन रिपोर्ट मुख्यालय भेजनी होगी।
------------
वर्जन



जिला शिक्षा अधिकारी मामराज रावत ने बताया कि शिक्षा निदेशालय से आए आदेश की जानकारी स्कूल मुखियाओं को दी गई है ताकि 15 दिन के अंदर रिपोर्ट मुख्यालय भेजी जा सके। यह एक गंभीर मामला है और इसे लेकर व्यवस्थाएं बनाई जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed