सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Key minor witness in POCSO case goes missing before testimony; family suspects foul play.

Faridabad News: गवाही से पहले पॉक्सो केस की मुख्य गवाह नाबालिग लापता, परिजनों ने जताई साजिश की आशंका

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
Key minor witness in POCSO case goes missing before testimony; family suspects foul play.
विज्ञापन
शिकायत के आधार पर पल्ला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। पॉक्सो एक्ट और अपहरण के एक मामले की मुख्य गवाह 17 वर्षीय नाबालिग लड़की संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई है। लड़की की मां ने आरोप लगाया है कि आगामी अदालती गवाही को प्रभावित करने और केस को कमजोर करने के उद्देश्य से उनकी बेटी को दोबारा बहला-फुसलाकर गायब कराया गया है। शिकायत के आधार पर पल्ला थाना पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तिलपत क्षेत्र निवासी महिला के अनुसार उनकी बेटी 13 जून को बिना बताए घर से चली गई। परिवार ने उसकी काफी तलाश की लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। परिजनों का आरोप है कि लड़की घर से जाते समय करीब 40 हजार रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और 20 हजार रुपये नकद भी साथ ले गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने बताया कि उनकी बेटी पल्ला थाने में दर्ज पॉक्सो एक्ट और अपहरण के एक मामले की पीड़िता और मुख्य गवाह है। इस मामले में आरोपी मनीष और मोहित फिलहाल जेल में बंद हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि जनवरी 2026 में भी आरोपी मनीष ने जमानत पर बाहर आने के बाद अपने परिजनों के साथ मिलकर लड़की को दोबारा अगवा किया था और अदालत में बयान बदलने का दबाव बनाया था।
विज्ञापन


मां ने आशंका जताई है कि 6 जुलाई को होने वाली गवाही से पहले आरोपी पक्ष ने सुनियोजित तरीके से लड़की को गायब कराया है। उन्होंने आरोपियों के परिजनों और एक अन्य रिश्तेदार पर संदेह व्यक्त किया है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है। कॉल डिटेल और संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस को उम्मीद है कि नाबालिग को जल्द सकुशल बरामद कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed