सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Man dies after being hit by train

Faridabad News: ट्रेन की चपेट में आने से व्यक्ति की मौत

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 02:01 AM IST
विज्ञापन
Man dies after being hit by train
विज्ञापन
पलवल। पलवल और असावटी रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन की चपेट में आने से एक अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लेकर पहचान और पोस्टमार्टम के लिए जिला नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।
Trending Videos




जीआरपी चौकी पलवल के जांच अधिकारी देवरतन ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि पलवल और असावटी रेलवे स्टेशन के मध्य एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही वह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर देखा कि एक व्यक्ति का शव बुरी तरह कटा हुआ पड़ा था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसके कपड़ों की तलाशी ली, लेकिन कोई ऐसा दस्तावेज नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। मृतक के दाहिने हाथ पर सुरेंद्र सिंह नाम गुदा हुआ मिला है। इसके बाद शव को जीआरपी चौकी लाकर पहचान कराने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उसकी पहचान नहीं हो सकी है। मृतक की उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के बीच बताई जा रही है। उसने लाल रंग की टी-शर्ट और मेंहदी रंग का लोवर पहन रखा था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed