{"_id":"6ab9278ca5cc1a1ba60d648b","slug":"rescue-operation-underway-for-two-and-half-year-old-girl-who-fell-into-an-abandoned-borewell-in-faridabad-2026-09-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फरीदाबाद: गांव सीही के बोरवेल में गिरी बच्ची नेहा की मौत, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन भी नहीं बचा पाया जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फरीदाबाद: गांव सीही के बोरवेल में गिरी बच्ची नेहा की मौत, 10 घंटे तक चला रेस्क्यू ऑपरेशन भी नहीं बचा पाया जान
Mon, 28 Sep 2026 06:41 AM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, फरीदाबाद
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Mon, 28 Sep 2026 06:41 AM IST
सार
बच्ची कल शाम बोरवेल में गिरी थी और उसे आज तड़के कई घंटे चले अभियान के बाद बाहर भी निकाला गया लेकिन उसकी जान न बच सकी।
विज्ञापन
अभियान सफल होने के बाद...
- फोटो : ANI
विस्तार
फरीदाबाद के सीही गांव में कल शाम खेलते-खेलते बोरवेल में गिरी ढाई साल की बच्ची नेहा को कई घंटे चले अभियान के बाद बाहर तो निकाला गया लेकिन उसकी जान न बच सकी।
विज्ञापन
इससे पहले रविवार देर शाम बड़ा हादसा हो गया था। यहां खेलते-खेलते ढाई साल की बच्ची नेहा बंद पड़े बोरवेल में गिर गई। हादसे की जानकारी मिलते ही प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। बच्ची को बाहर निकालने के प्रयास चलते रहे।
विज्ञापन
देर रात मिली सूचना के अनुसार एनडीआरएफ की टीम ने सर्च अभियान चलाया। लोहे के हुक के जरिए बच्ची को खींचने का प्रयास किा गया। बच्ची के निकलने की उम्मीद बढ़ी। अर्थमूवर मशीन से खुदाई रुकवाई और तड़के उसे बोरवेल से निकाल लिया गया लेकिन बाद में उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन