सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Risk of accidents due to deep potholes on the Hirapur-Mohana main road.

Faridabad News: हीरापुर-मोहना मुख्य मार्ग पर गहरे गड्ढों से हादसे की आशंका

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 17 Jun 2026 11:06 PM IST
विज्ञापन
Risk of accidents due to deep potholes on the Hirapur-Mohana main road.
विज्ञापन
राहगीरों और वाहन चालकों को करना पड़ता है परेशानी का सामना

संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। हीरापुर से मोहना जाने वाला मुख्य मार्ग इन दिनों बदहाल स्थिति में है। सड़क पर कई जगह गहरे गड्ढे बन गए हैं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर बाइक सवार फिसलकर गिर जाते हैं। बरसात के मौसम में गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिसके कारण हादसों का खतरा और बढ़ जाता है।
हीरापुर निवासी सुंदर शर्मा ने बताया कि उनके घर के सामने सड़क काफी समय से टूटी हुई है। यहां आए दिन हादसे होते रहते हैं। उन्होंने कहा कि मार्ग से गुजरने वाले ओवरलोड ट्रक और भारी वाहनों के कारण लगातार धूल उड़ती रहती है, जिससे आसपास रहने वाले लोगों को सांस संबंधी परेशानियों और अस्थमा जैसी बीमारियों का डर बना रहता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है ताकि दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके और लोगों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में पीडब्ल्यूडी के एसडीओ रविंद्र ने बताया कि मुख्य मार्ग के अधिकांश हिस्से की मरम्मत का कार्य पूरा कर दिया गया है। केवल एक छोटा हिस्सा शेष है, जहां ब्लॉक लगाने का कार्य किया जाना है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में ब्लॉकों की कमी के कारण कार्य में थोड़ी देरी हो रही है, लेकिन जल्द ही आवश्यक सामग्री उपलब्ध होते ही निर्माण कार्य पूरा कर दिया जाएगा। सड़क के दुरुस्त होने के बाद ग्रामीणों और राहगीरों को परेशानी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed