सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Selection exam for NEET-JE coaching on 28 March

Faridabad News: नीट-जेई कोचिंग के लिए चयन परीक्षा 28 मार्च को

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 08:11 PM IST
विज्ञापन
Selection exam for NEET-JE coaching on 28 March
विज्ञापन
परीक्षा में शामिल होने के लिए 70 प्रतिशत अंक अनिवार्य
Trending Videos


हथीन। हथीन उपमण्डल एवं नूंह जिला के छात्रों के लिए 28 मार्च को नीट और आईआईटी-जेई की चयन परीक्षा का आयोजन होगा। चयनित पात्र छात्रों की मुफ्त कोचिंग मेवात विकास अभिकरण एजेंसी के माध्यम से कराई जाएगी। यह परीक्षा विज्ञान वर्ग के 11वीं-12वीं के छात्रों के लिए आयोजित की जाएगी। पहले हुई परीक्षा में शामिल छात्र इसमें भाग नहीं ले सकेंगे।
यह कोचिंग कार्यक्रम राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मढ़ी में संचालित किया जाएगा। इसमें उन्हीं छात्रों को मौका मिलेगा, जिन्होंने कक्षा 9वीं और 10वीं में कम से कम 70 प्रतिशत अंक हासिल किए हों और आगे विज्ञान विषय लेने की इच्छा रखते हों। अधिकारियों के अनुसार, आवेदन करने वाले छात्र जिला नूंह या हथीन क्षेत्र के निवासी होने चाहिए। चयन पूरी तरह परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर होगा और सीमित सीटों के कारण केवल योग्य छात्रों को ही मौका दिया जाएगा। इच्छुक छात्र क्यूआर कोड के माध्यम से नि:शुल्क पंजीकरण कर सकते हैं। मेवात विकास एजेंसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अखिल पिलानी ने बताया कि हथीन सहित मेवात क्षेत्र के छात्रों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करने के उद्देश्य से यह विशेष आवासीय कोचिंग कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed