{"_id":"69b70a3e097db3a68e02c76b","slug":"teacher-training-to-improve-classroom-observation-begins-today-faridabad-news-c-24-1-gur1002-82201-2026-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: कक्षा अवलोकन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण आज से शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: कक्षा अवलोकन को बेहतर बनाने के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण आज से शुरू
विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद में शिक्षकों के लिए प्रभावी कक्षा अवलोकन विषय पर तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का पहला बैच आज से शुरू होगा। यह प्रशिक्षण 16 से 18 मार्च तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए डायट संकाय सदस्य और मेंटर्स भाग लेंगे। कार्यक्रम के तहत प्रतिभागियों को कक्षा में पढ़ाई के दौरान शिक्षण प्रक्रिया का अवलोकन करने, शिक्षकों को शैक्षणिक सहयोग देने और पढ़ाई की गुणवत्ता को बेहतर बनाने के तरीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी।
परिषद के अधिकारियों के अनुसार इस प्रशिक्षण का उद्देश्य मेंटर्स की कक्षा अवलोकन क्षमता को मजबूत करना और राज्य भर में प्रभावी कक्षा अवलोकन की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से लागू करना है। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को डेटा आधारित शैक्षणिक सहयोग और बेहतर शिक्षण पद्धतियों से भी अवगत कराया जाएगा। विभाग के अधिकारी के अनुसार प्रशिक्षण कार्यक्रम सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित किया जाएगा। पहले बैच के बाद दूसरा बैच 19 से 21 मार्च तक चलेगा।
Trending Videos