सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   The family members kept wailing in grief over their son.

Faridabad News: बेटे के गम में बिलखते रहे परिजन

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
The family members kept wailing in grief over their son.
विज्ञापन
आगरा नहर से मिले शव का हुआ पोस्टमार्टम

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। बीके नागरिक अस्पताल के शवगृह के बाहर बुधवार को माहौल बेहद गमगीन हो गया। आगरा नहर से मिले युवक नकुल यादव के शव का पोस्टमार्टम जब परिजनों को सौंपा गया तो उनके आंसू थम नहीं रहे थे। शवगृह के बाहर परिजनों की चीख-पुकार सुनकर वहां मौजूद लोगों की आंखें भी नम हो गईं।

नकुल यादव का शव मंगलवार को पल्ला थाना क्षेत्र में आगरा नहर से बरामद हुआ था। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पहचान कराई थी। बुधवार को पोस्टमार्टम के बाद परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां बेटे का शव देखते ही परिवार के सदस्य फफक पड़े। पिता बार-बार बेटे को याद कर विलाप करते रहे, जबकि अन्य रिश्तेदार उन्हें संभालने का प्रयास करते नजर आए। पुलिस के अनुसार मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed