{"_id":"6a971f7881b91d8f5e0a18fc","slug":"those-responsible-for-enforcement-are-the-ones-breaking-the-rules-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78948-2026-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पालन कराने वाले ही तोड़ रहे नियम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पालन कराने वाले ही तोड़ रहे नियम
विज्ञापन
फरीदाबाद अजरौंदा चौक पर बिना हेलमेट के मोटरसाईकिल पर जाते पुलिसकर्मी । स्रोत: वायरल वीडियो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नीलम फ्लाईओवर के पास दो पुलिसकर्मियों का बिना हेलमेट बाइक चलाते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों अलग-अलग बाइकों पर सवार होकर सड़क से गुजरते दिखाई दे रहे हैं। वीडियो सामने आने के बाद पुलिस की सड़क सुरक्षा व्यवस्था और जवानों के आचरण को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
शहर में दोपहिया वाहन चालकों को हेलमेट के इस्तेमाल के लिए लगातार जागरूक किया जाता है। चौराहों और प्रमुख मार्गों पर यातायात पुलिस की ओर से अभियान भी चलाए जाते हैं। ऐसे में ड्यूटी पर तैनात जवानों का इस तरह दिखाई देना लोगों को खटक रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि सड़क सुरक्षा का संदेश तभी प्रभावी होगा, जब उसे लागू कराने वाले कर्मचारी भी उसका पालन करते नजर आएं।