सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Three accused arrested for possessing illegal weapons

Faridabad News: अवैध हथियार रखने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 21 May 2026 06:05 PM IST
विज्ञापन
Three accused arrested for possessing illegal weapons
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
Trending Videos

बल्लभगढ़। अवैध हथियार रखने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। अलग-अलग अपराध शाखाओं की टीम ने कार्रवाई करते हुए तीन अवैध देसी कट्टे बरामद किए हैं। पुलिस ने सभी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार 20 मई को क्राइम ब्रांच सेक्टर-48 की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए अक्षय (26) निवासी उत्तम नगर दिल्ली को एसजीएम नगर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। वहीं क्राइम ब्रांच डीएलएफ की टीम ने राहुल कॉलोनी एसजीएम नगर निवासी किशन (22) को आगरा कैनाल रोड खेड़ीपुल के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से भी अवैध देसी कट्टा बरामद हुआ। इसके अलावा अपराध शाखा सेंट्रल की टीम ने सेक्टर-2 कट आईएमटी के पास कार्रवाई करते हुए गोविंदा (22) निवासी सेक्टर-2 फरीदाबाद को देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed