{"_id":"6a32dd38a2fb0d83eb07701f","slug":"two-arrested-including-a-petrol-pump-employee-for-fraud-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-72607-2026-06-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: 16.34 लाख की ठगी में पेट्रोल पंप कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: 16.34 लाख की ठगी में पेट्रोल पंप कर्मचारी समेत दो गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
पंजाब के बंठिडा से गिरफ्तारी, भेजा गया जेल
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। टेलीग्राम पर टास्क पूरा कर हजारों रुपये कमाने का झांसा देकर 16.34 लाख रुपये की साइबर ठगी करने के मामले में साइबर थाना सेंट्रल पुलिस ने पंजाब के बठिंडा से 16 जून को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान गुरविन्द्र सिंह और हेमंत मित्तल निवासी बठिंडा (पंजाब) के रूप में हुई है। जांच में सामने आया कि ठगी की रकम को निकालने और आगे पहुंचाने में एक पेट्रोल पंप कर्मचारी की भी भूमिका थी। आरोपियों को दो दिन के पुलिस रिमांड के बाद जेल भेज दिया गया है।
पुलिस प्रवक्ता यशपाल के अनुसार गुरविन्द्र सिंह बठिंडा में पेट्रोल पंप पर काम करता है। उसने कार्ड स्वाइप कर ठगी की रकम में से करीब डेढ़ लाख रुपये नकद निकालकर भूपिन्द्र सिंह को दिए थे। भूपिन्द्र यह राशि हेमंत मित्तल तक पहुंचाता था। पुलिस पहले ही भूपिन्द्र को गिरफ्तार कर चुकी है। उन्होंने बताया कि मामले की शिकायत फरीदाबाद निवासी एक महिला ने दर्ज कराई थी। महिला ने बताया कि 21 जून को टेलीग्राम के माध्यम से उससे संपर्क किया गया और होटल रेटिंग के बदले प्रतिदिन 5 से 6 हजार रुपये कमाने का लालच दिया गया। इसके बाद उसे एक लिंक भेजकर पंजीकरण कराया गया, जहां बोनस के रूप में 10 हजार रुपये दिखाए गए।
ठगों ने बाद में महिला को पेड टास्क करने के नाम पर विभिन्न बैंक खातों में रकम जमा कराने के लिए कहा। अधिक लाभ के लालच में महिला ने कई किस्तों में कुल 16 लाख 34 हजार 521 रुपये जमा करा दिए। जब पैसे वापस नहीं मिले तो उसे ठगी का पता चला। पुलिस मामले की जांच कर रही है।